लाइव न्यूज़ :

रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए के हमले में बुरी तरह जख्मी बच्ची ने तोड़ा दम

By भाषा | Updated: March 19, 2021 12:09 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 19 मार्च तेंदुए के हमले में यहां आठ दिन पहले बुरी तरह जख्मी एक वर्षीय बच्ची ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। शहर के एक अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

परमार्थिक क्षेत्र के चोइथराम हॉस्पिटल के उप निदेशक (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. अमित भट्ट ने बताया, "डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद भूमिका (एक वर्ष) की जान नहीं बचाई जा सकी। तेंदुए के हमले की शिकार बच्ची के शरीर पर कई गंभीर जख्म थे।"

उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि नजदीकी जंगल से भटक कर 11 मार्च को तेंदुआ यहां लिम्बोदी के रिहायशी इलाके में घुस गया था। इस जंगली जानवर ने एक वर्षीय बच्ची समेत पांच लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान तेंदुए को कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश कर पकड़ा गया था। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला