लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को कमजोर करने से आम जनता को नुकसान होगा: खड़गे

By भाषा | Updated: September 3, 2021 22:25 IST

Open in App

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को कमजोर करना और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना (एनएमपी) जैसे अनेक कदम आम आदमी को नुकसान पहुंचाएंगे, वहीं कुछ लोगों को ही लाभ पहुंचाएंगे। खड़गे ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के 35 लाख कर्मचारियों की आय और शिक्षा का स्तर समय के साथ बढ़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन इकाइयों का एक के बाद एक करके सफाया करते जा रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैंकिंग, बीमा और रेलवे सेक्टर के पीएसयू को बंद कर दिया जाएगा तो अंतत: रोजगार में आरक्षण भी समाप्त हो जाएगा।’’ खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए केवल उन्हीं पीएसयू में विनिवेश किया, जो लगातार घाटे में जा रहे थे या फिर जो गैर-रणनीतिक क्षेत्र के उपक्रम थे। उन्होंने दावा किया कि पीएसयू के जरिए सरकार को करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक मुनाफा होता है जबकि कुछ उपक्रमों का अनुमानित घाटा करीब 45,000 करोड़ रुपये है। खड़गे ने कहा, ‘‘हमने जो भी अर्जित किया वह करदाताओं का पैसा है, लोगों की संपत्ति, सार्वजनिक संपत्ति। मोदी जी इन्हें एक-एक करके बेच रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगते रहते हैं कि उसने 70 सालों में कुछ नहीं किया तो फिर सार्वजनिक क्षेत्र कैसे आस्तित्व में आया। उन्होंने पूछा, ‘‘आप लोग राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना (एनएमपी) के जरिए छह लाख करोड़ रूपये लेने के बारे में विचार कर रहे हैं। ये किसके हैं?’’ उन्होंने कहा कि पीएसयू तथा अन्य को कमजोर करना लोगों के हित में नहीं है और कांग्रेस इस कदम के खिलाफ लड़ेगी। खड़गे ने कहा, ‘‘कांग्रेस इस सब को बचाने का प्रयास करेगी।’’ राजग सरकार की जन धन योजना के तहत बड़ी संख्या में खोले गए बैंक खातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। उन्होंने कहा कि हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहर बड़ी संख्या में पीएसयू के कारण ही विकसित हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला