लाइव न्यूज़ :

असम-मेघालय सीमा पर ताजा विवाद, स्थिति नियंत्रण करने के प्रयास में एक पुलिस अधिकारी घायल

By भाषा | Updated: August 26, 2021 00:20 IST

Open in App

मेघालय का एक पुलिस अधिकारी बुधवार को राज्य और पड़ोसी राज्य असम के लोगों के बड़े समूहों में विवादित अंतर-राज्यीय सीमा क्षेत्र के पास आमने-सामने आने के बाद स्थिति नियंत्रित करने के प्रयास में घायल हो गया। यहां गत दिन भी दिक्कत उत्पन्न हुई थी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।री-भोई जिले के पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी की स्थिति अब खतरे से बाहर है।असम और मेघालय के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों ओर के बल मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।यह घटना असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के उमलापर में हुई, जहां मेघालय के री-भोई जिले के लगभग 250-300 लोगों का एक समूह उन दो व्यक्तियों से मिलने गया, जिनके साथ असम के पुलिस कर्मी ने सोमवार रात कथित रूप से दुर्व्यवहार किया थ। सीमापार के प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बंकर को क्षतिग्रस्त कर दिया था।पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि गांव जाने के दौरान स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर दी और मेघालय के लोगों से उनका विवाद हुआ।री-भोई जिले के एसपी एन लामारे ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। लामारे ने कहा कि इस दौरान हुई हाथापाई में एक डिप्टी एसपी घायल हो गए। उन्हें एक नजदीकी चिकित्सा इकाई ले जाया गया और वह अब खतरे से बाहर हैं।असम पुलिस शिविर के एक कर्मी द्वारा सीमावर्ती राज्य के दो लोगों के साथ सोमवार रात एक चौकी पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार किये जाने के बाद मंगलवार सुबह उमलापर इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया।मेघालय के लोगों के एक समूह ने मंगलवार को कथित दुर्व्यवहार का विरोध करते हुए अंतरराज्यीय सीमा के पास असम पुलिस के एक बंकर को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया।अंतरराज्यीय सीमा पर एक विवादित ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 18 गांवों में से एक, उमलापर की स्थिति तब दोनों पूर्वोत्तर पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शांत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Violence: मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, सेना का फ्लैग मार्च, असम के कार्बी जिले में क्यों भड़की हिंसा; जानें अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीZubeen Garg Death Case: असम पुलिस SP और जुबिन गर्ग का चचेरा भाई गिरफ्तार, सिंगर के साथ गया था सिंगापुर

भारतZubeen Garg death: असम पुलिस ने गायक के मैनेजर और महोत्सव आयोजक पर हत्या का आरोप लगाया

भारतPahalgam Terror Attack: पाकिस्तान और पहलगाम आतंकवाद के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, असम पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया

बॉलीवुड चुस्कीसुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश तक समय रैना के शो के प्रसारण पर रोक, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्व मुखीजा नहीं आएंगे नजर

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल