लाइव न्यूज़ :

गुजरात में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 19, 2020 15:28 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 नवंबर गुजरात के सूरत और जामनगर जिलों में बृहस्पतिवार की सुबह हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

मेघपुर थाने के उपनिरीक्षक डी. एस. वढेर ने बताया कि जामनगर में एक कार 35 फुट नीचे सूखी हुई नदी में गिर गई। हादसे में दो बहनों की मौत हो गई और परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जासुबेन करंगिया (40) और उनकी बहन पाबीबेन चावड़ा (36) के रूप में हुई है। दोनों परिवार देवभूमि-द्वारका जिले से जामनगर लौट रहे थे। हादसे में दोनों महिलाओं के पति और करंगिया का पुत्र घायल हो गए हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह करीब नौ बजे उनकी कार मोधपुर गांव के पास फूलजाल नदी पर बने पुन से गुजर रही थी। उसी दौरान ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह नदी में जा गिरी।’’

उन्होंने बताया कि नदी में पानी नहीं था, लेकिन सिर पर चोट लगने की वजह से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायल हुए तीन लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दूसरी घटना में मुंबई से राजस्थान जा रही एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर सूरत में कोसाम्ब गांव के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में 61 और 25 साल के दो पुरुषों की मौत हो गई।

कोसाम्बा थाने के उपनिरीक्षक अरविंद चौधरी ने कहा, ‘‘कार डिवाइडर पार करके सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रक चालक और उसके सहायक को चोटें आयी हैं। उन्होंने बताया कि मरने वाले दोनों व्यक्ति राजस्थान में अजमेर के रहने वाले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला