लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पुणे में ट्रक-बस की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत; 22 घायल, घटनास्थल पर पहुंची सुप्रिया सुले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2023 10:37 IST

अधिकारियों ने बताया कि 13 घायल यात्रियों को पुणे के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर NCP नेता और सांसद सुप्रिया सुले भी पहुंची।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था ।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक ट्रक ने एक बस को टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गयी और 22 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मंदिर के समीप शनिवार देर रात करीब दो बजे हुई। हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर NCP नेता और सांसद सुप्रिया सुले भी पहुंची और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यहां आने के बाद पुलिस ने मुझे जानकारी दी है कि ब्रेक फेल होने के चलते ये घटना घटी है। हम जांच का इंतजार करेंगे। पुलिस और प्रशासन ने अच्छा काम किया और लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सातारा से ठाणे के डोम्बिवली जा रही निजी यात्री बस जब स्वामीनारायण मंदिर के समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों और ट्रक चालक की मौत हो गयी जबकि 22 यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण ट्रक बस से टकरा गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद चिकित्सा आपात सेवा का दल घटनास्थल पर पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि 13 घायल यात्रियों को पुणे के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद ने बताया कि वाहन चालकों में थकान एक प्रमुख समस्या है जिससे निपटने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह आवश्यक है कि सभी नागरिक रात के समय वाहन चलाते समय आवश्यक एहतियात बरते। यात्रा शुरू करने से पहले पर्याप्त आराम करें, नियमित विराम लें और सड़क पर अन्य चालकों का भी ध्यान रखें।’’ 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाPuneSupriya Sule
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह