लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद के चार नवनिर्वाचित एमएलसी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2023 15:46 IST

बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मौजूदगी में 4 नव निर्वाचित विधान पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के 4 नव निर्वाचित विधान पार्षदों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ लीसभी नवनिर्वाचित पार्षद शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत कर आये हैंइनमें भाजपा के अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक से फिर से निर्वाचित हुए हैं

पटना:बिहार के 4 नव निर्वाचित विधान पार्षदों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधान परिषद सभागार में सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री विजय चौधरी समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद थे। शपथ के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विधान पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

आज जिन विधान पार्षदों ने शपथ ली, वे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत कर आये हैं। उनमें भाजपा के अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक से फिर से निर्वाचित हुए हैं। वहीं जीवन कुमार गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं, जबकि जदयू के प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव सारण स्नातक से निर्वाचित हुए हैं तो वहीं संजीव कुमार सिंह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।

भाजपा के जीवन कुमार को छोड़कर तीनों अवधेश नारायण सिंह प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव और संजीव कुमार सिंह वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं। 11 मई को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन फिर से निर्वाचित हुए हैं। बता दें कि पिछले दिनों विधान पार्षद के 5 सीटों पर चुनाव हुआ था। वहीं केदार पांडेय के असामयिक निधन के कारण सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव करवाया गया था। वहां से प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार आफाक अहमद को जीत मिली थी।

अफाक अहमद ने पहले ही शपथ ले ली है। जबकि बाकी जिनका कार्यकाल कल समाप्त हो रहा है, उन सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवारों का आज शपथ ग्रहण हुआ। इस चुनाव के बाद भाजपा बिहार विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। विधान परिषद् के कुल 75 सीटों में से भाजपा के पास 25, जदयू के पास 23, राजद के पास 14 सीट है। इसके बाद कांग्रेस के पास 4 और भाकपा, हम ,रालोजपा के एक सदस्य विधान परिषद् के सदस्य हैं। जबकि राज्य में परिषद् के अंदर 6 निर्दलीय विधान पार्षद हैं। जबकि अभी भी 1 पद खाली है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?