लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में व्यक्ति से लूटपाट के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई रोहिणी के भाग्य नगर में दुकान के एक मालिक से 50,000 रुपये की लूट के आरोप में एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की पहचान अंकित शर्मा (24), मोहित (20), हिमांशु डबास (20) और नितेश पटेल (18) के तौर पर हुई है। ये सभी यहां के मुबारकपुर डबास इलाके के निवासी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को 23 जून को सूचना मिली थी कि हथियारबंद लोगों ने सर्राफ और फोन रिचार्ज डीलर दीपक कुमार की दुकान में घुसकर उससे 50,000 रुपये की लूट की थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी मास्क पहने हुए थे।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे बल्कि अज्ञात लोगों के फोन से अपने संपर्कों से बात कर रहे थे।

पुलिस ने उनके संपर्कों का पीछा किया और उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राजीव नगर एक्सटेंशनन में लूट की एक और वारदात को अंजाम देने वाले हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई जो हिमांशु को लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। पटेल को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि उनके खुलासे के बाद मोहित और अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो पिस्तौल, एक एयर गन और 15 कारतूस बरामद किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला