लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के बयान पर राजद के पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने किया पलटवार, कहा- ये बेशर्म लोग है, बिहार की बेटी के रेप पर साधते हैं चुप्पी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2026 15:41 IST

मुकेश रौशन ने कहा कि ऐसे में अगर लगता है कि बिहार में तेजस्वी जी रहते हैं तो क्राइम बढ़ जाता है तो इसका मतलब की तेजस्वी के घर में जो बाल-बच्चा होगा तो कहेगा कोई की तेजस्वी जी का बाल-बच्चा है।

Open in App

पटना:बिहार की राजधानी पटना में हुई राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी के पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी पर पलटवार किया। दरअसल, राजीव प्रताप रूडी ने कहा था कि थोड़े दिन के लिए तेजस्वी यादव बाहर गए हुए थे उस समय अपराध कम था। वो लौट आए हैं तो अपराध बढ़ गया है। हमको लगता है कि जब वो बाहर थे तो कुछ अपराध बिहार में कम था। इसी को लेकर जब मुकेश रौशन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, ये लोग बेशर्म लोग है, बिहार की बेटी के रेप मामले को लेकर जब कोई सवाल करेगा तो ये लोग कहेगा हर-हर महादेव, भारत माता की जय, जय श्रीराम, सवाल का जवाब तो ये लोग देता है नहीं। 

मुकेश रौशन ने कहा कि ऐसे में अगर लगता है कि बिहार में तेजस्वी जी रहते हैं तो क्राइम बढ़ जाता है तो इसका मतलब की तेजस्वी के घर में जो बाल-बच्चा होगा तो कहेगा कोई की तेजस्वी जी का बाल-बच्चा है। हद हाल है यार... ऐसा होता है क्या? सवाल तो उनसे होगा हीं जो सत्ता में बैठे हुए लोग हैं। वहीं नीट छात्रा हत्याकांड मामले को लेकर मुकेश रौशन ने कहा कि, सत्ता के संरक्षण में ये सब घटना हो रही है, सत्ता के संरक्षण में घटना को अंजाम दिया गया है। इन लोगों को जबावदेही और जिम्मेदारी तय करनी होगी। भागना नहीं चाहिए। 

उन्होंने कहा कि अभी तक जो स्थिति है उससे साफ है कि जो पदाधिकारी हैं अधिकारी हैं वो दवाब में काम कर रहे हैं। मुकेश रौशन ने यह भी कहा कि भाजपा के लोगों को पटना में नीट की छात्रा की हत्या जैसे मामलों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये लोग सत्ता की मलाई चाटने में लगे हैं और सत्ता के संरक्षण में अधिकारियों पर दबाव है, जिस वजह से इस तरह की घटनाएं फल-फूल रही हैं। 

मुकेश रोशन ने यह भी कहा कि राजीव प्रताप रुड़ी वहीं है न जो एंबुलेंस में दारू और बालू ढोने का काम करता था। ये लोग जो काम कर रहे हैं न बिहार के लोग देख रहे हैं। वहीं, तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर मुकेश रोशन ने कहा कि हमारी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं हैं। हमलोग के नेता और बिहार के भविष्य तेजस्वी यादव आगे आएं और संगठन की मजबूती के लिए, बिहार के हर युवा को नौकरी देने और सड़क पर हो या सदन में संघर्ष करें, हम सब उनके साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि राजधानी पटना में नीट छात्रा हत्याकांड मामले में अब राजनीतिक रंग ले रहा है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। वहीं सत्ता पक्ष के नेता विपक्ष पर ही निशाना साध रहे हैं। मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। काफी लीपा पोती के बाद आखिरकार पुलिस ने अपर थानाध्यक्ष कदमकुआं, अवर निरीक्षक हेमंत झा और चित्रगुप्तनगर की थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक रोशनी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में फिलहाल भी कुछ भी साफ नहीं कर रही है।

टॅग्स :आरजेडीBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं