लाइव न्यूज़ :

आरएसएस के न्योते पर  प्रणव मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 7 को नागपुर में दूंगा जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 2, 2018 18:39 IST

पूर्व राष्ट्रपति ने आरएसएस के हेडक्वॉर्टर पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आने का न्योता स्वीकार कर लिया है।

Open in App

कोलकता, 2 जून: आरएसएस के नागपुर में 7 जून को होने वाले कार्यक्रम के न्योते पर  राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा है कि वह अब इसका जवाब 7 जून को नागपुर में ही देंगे। प्रणव मुखर्जी ने आनंद बाजार पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कहा , 'मुझे जो भी कुछ कहना है,  मैं नागपुर में कहूंगा। मुझे कई पत्र आए और कई लोगों ने फोन किया, लेकिन मैंने किसी का जवाब नहीं दिया है।' 

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति ने आरएसएस के हेडक्वॉर्टर पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आने का न्योता स्वीकार कर लिया है। इसे लेकर कई कांग्रेस नेता विरोध में उतर रहे हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा,  प्रणव मुखर्जी का आरएसएस का आमंत्रण स्वीकार करना एक अच्छी पहल है। 

लोकसभा चुनाव 2019: BSP को यूपी में चाहिए 80 में से 40 सीट, अखिलेश का है ये प्लान!

मुर्खजी नागपुर में सात जून को आरएसएस के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। वहां वह कार्यकर्ता मौजूद होंगे, जिन्होंने संघ के शैक्षिक पाठ्यक्रम का तृतीय शिक्षा वर्ग पास किया है। खबरों के मुताबिक आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मुखर्जी को तब भी न्योता दिया था, जब वह राष्ट्रपति थे।

कांग्रेस के नेताओं ने प्रणव मुखर्जी को पत्र लिखकर कार्यक्रम में जाने पर एक बार पुन विचार करने को कहा है। वहीं, जयराम रमेश ने बताया कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को लिखा कि उन जैसे विद्वान और सेक्युलर व्यक्ति को आरएसएस के साथ किसी तरह की नजदीकी नहीं दिखानी चाहिए।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह