लाइव न्यूज़ :

जम्मू: देश के साथ विदेशी पर्यटकों को भी है गुलमर्ग के शीतकालीन खेलों का इंतेजार, अब बस कमी है तो जोरदार बर्फबारी की

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 2, 2022 14:43 IST

इस पर बोलते हुए सहायक निदेशक पर्यटन, गुलमर्ग जावेद अहमद ने कहा है कि "हम आगामी सर्दियों के मौसम के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्की रिसार्ट तैयार है और आने वाले दिनों में कई और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देगुलमर्ग की सैर करने वाले पर्यटकों को वहां के शीतकालीन खेलों का इंतेजार रहता है। ऐसे में वे इस साल भी इसका इंतेजार कर रहे है और उम्मीद जताई जाती है कि 15 दिसंबर से सैलानी बढ़ सकते है। यही नहीं पर्यटक यह भी इंतेजार कर रहे है कि जोरदार बर्फबारी हो ताकि वे शीतकालीन खेलों का सही से मजा लें पाएं।

जम्मू: यूं तो कश्मीर के कई हिल स्टेशनों पर बर्फबारी हो चुकी है फिर भी शीतकालीन खेलों के लिए तैयार हो रहे गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध पर्यटनस्थल को एक जोरदार बर्फबारी का इंतजार जरूर है।कश्मीर घाटी में बर्फबारी से निपटने की तैयारी के साथ ही कश्मीर के स्की रिसार्ट गुलमर्ग में जम्मू और कश्मीर का पर्यटन विभाग दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों का स्वागत करने के लिए भी अपने आपको तैयार कर रहा है।

गुलमर्ग पर्यटन स्थल के साथ शीतकालीन खेलों के लिए भी है प्रसिद्ध

सभी जानते हैं कि गुलमर्ग न केवल देश का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल है, बल्कि यह शीतकालीन खेलों का केंद्र भी बन गया है, जहां हर साल हजारों लोग शीतकालीन खेलों में भाग लेते हैं।स्कीइंग, एल्पाइन स्कीइंग, स्नो रग्बी, आइस स्टाक स्पोर्ट, स्नो बेसबाल, पर्वतारोहण, स्नोशू रनिंग, फिगर स्केटिंग आदि सहित राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का भी आयोजन सरकार द्वारा इस हिल स्टेशन पर किया जा रहा है। 

इसके अलावा क्रिसमस समारोह, नए साल और शीतकालीन कार्निवल जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

सहायक निदेशक पर्यटन, गुलमर्ग जावेद अहमद ने बताया कि गुलमर्ग में प्रतिदिन लगभग 6,000 पर्यटक आते हैं, लेकिन इस सर्दी के मौसम में वे प्रति दिन 10,000 पर्यटकों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। उनका कहना था कि "हम आगामी सर्दियों के मौसम के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्की रिसार्ट तैयार है और आने वाले दिनों में कई और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।"

बाहरी पर्यटकों के साथ स्थानीय पर्यटकों भी दिखा रहे है शीतकालीन खेलों में दिलचस्पी

इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर से वे पर्यटकों के भारी रश की उम्मीद कर रहे हैं। अधिकारी ने आगे कहा कि बाहरी पर्यटकों के अलावा, हम स्थानीय पर्यटकों को भी देख रहे हैं, क्योंकि जम्मू और कश्मीर के लोग भी शीतकालीन खेलों की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरGulmargपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई