लाइव न्यूज़ :

विदेशी वैक्सीन को भारत लाने की तैयारी में जुटी सरकार, DCGI ने ट्रायल्स और हर बैच के परीक्षण से दी छूट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 15:39 IST

देश में कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। जिसके चलते फाइजर और मॉडर्ना जैसी वैक्सीन को भारत लाने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी वैक्सीन को भारत लाने की तैयारी में जुटी सरकार दूसरे देशों या डब्ल्यूएचओ से इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी तो भारत में नहीं होगा ट्रायलब्रिजिंग ट्रायल्स और बैच परीक्षण से नहीं गुजरना होगा

देश में कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। जिसके चलते फाइजर और मॉडर्ना जैसी वैक्सीन को भारत लाने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। इसके लिए भारत की ड्रग नियामक संस्था ने वैक्सीन के देश में अलग से ट्रायल की शर्त को हटा दिया है और अब जिन वैक्सीन को दूसरे देशों या विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी होगी, उन्हें भारत में अनुमति मिलने से पूर्व ब्रिजिंग क्लिनिकल ट्रायल्स और वैक्सीन के हर बैच के परीक्षण से नहीं गुजरना होगा। 

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) के डॉ वीजी सोमानी ने बुधवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस वैक्सीन को विशिष्ट देशों और डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमति मिल चुकी है तो ब्रिजिंग परीक्षण और बैच परीक्षण की आवश्यकता नहीं होगी। उनका कहना है कि अगर विदेशी वैक्सीन कंपनियों ने भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए आवेदन किया तो हमें मंजूरी देने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन को लेकर कहा कि हालांकि अभी दोनों वैक्सीन के भारत में आने में वक्त लगेगा। 

फाइजर और मॉडर्ना ने की थी मांग

फाइजर और मॉडर्ना ने सरकार से क्षतिपूर्ति और स्थानीय ट्रायल में छूट की मांग की थी। सरकार ने ट्रायल न कराने की उनकी मांग पर सहमति जताई है, लेकिन गंभीर दुष्प्रभाव के लिए क्षतिपूर्ति या दायित्व पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 

गुणवत्ता और स्थिरता जांचने की जरूरत नहीं

डॉ वीजी सोमानी ने एक पत्र में बताया है कि यदि किसी कंपनी को अन्य देश और किसी संस्था से मंजूरी मिली है तो भारत में उसकी गुणवत्ता और स्थिरता पर टेस्ट करने की आवश्यकता नहीं होगी। 

इन वैक्सीन का नहीं होगा ट्रायल

नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 की सिफारिश के बाद यह कदम उठाया गया है। सोमानी ने कहा कि अमेरिका के एफडीए, ब्रिटेन के एमएचआरए और जापान के पीएमडीए से अनुमति लेने वाले अथवा विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपातकालीन इस्तेमाल में प्रयोग की सूची में शामिल वैक्सीन या फिर लाखों लोगों पर पहले से इस्तेमाल की जा रही वैक्सीन का ट्रायल नहीं होगा। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया