लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ की स्थिति खराब हुई, पांच लोगों की मौत, 6.48 लाख प्रभावित

By भाषा | Updated: September 1, 2021 23:59 IST

Open in App

असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और बिगड़ गई, जिसमें दो और लोगों की मौत हो गई जबकि 17 जिलों के करीब 6.48 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बारपेटा और माजुली जिलों में बाढ़ के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गयी। एएसडीएमए ने कहा कि 17 जिलों में बाढ़ से 6,47,600 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। नलबाड़ी सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां 1.11 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, इसके बाद दरांग में 1.09 लाख से अधिक लोग जबकि लखीमपुर जिले में 1.04 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए ने कहा कि 1,295 गांव जलमग्न हैं और पूरे असम में 39,449.58 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से राज्य के 10 जिलों में 85 राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां 648 बच्चों सहित 3,584 लोगों ने शरण ली है। बुलेटिन के मुताबिक राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुईं विभिन्न एजेंसियों ने राज्य के विभिन्न बाढ़ प्रभावित हिस्सों से 1,617 लोगों को सुरक्षित निकाला है। राज्य के 17 प्रभावित जिलों में बारपेटा, विश्वनाथ, चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नगांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर और तिनसुकिया शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में और सुधार, अब 1.18 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में और सुधार, एक की मौत, 1.76 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 2.71 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 4.93 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में कोविड-19 प्रतिबंधों में छूट, कुछ विद्यार्थियों को कक्षा में प्रत्यक्ष मौजूदगी की अनुमति

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट