असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 2.71 लाख लोग प्रभावित

By भाषा | Published: September 3, 2021 10:13 PM2021-09-03T22:13:33+5:302021-09-03T22:13:33+5:30

Flood situation improves in Assam, 2.71 lakh people affected | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 2.71 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 2.71 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है और प्रभावित लोगों की संख्या लगभग 2.22 लाख घट गई है लेकिन शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से जारी बयान के अनुसार अभी 22 जिलों में 2.71 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बृहस्पतिवार को 4.93 लाख लोग प्रभावित थे। गोलपाड़ा जिले में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई जिसके बाद बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का स्तर ज्यादातर जिलों में घट रहा है लेकिन जोरहाट, डिब्रूगढ़, सोनितपुर और धुबरी में वे खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बुलेटिन में कहा गया कि बारपेटा, बिस्वनाथ, बोंगईगांव, कछार, चिरांग, दरंग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलपाड़ा, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप ग्रामीण, कामरूप मेट्रो, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नागांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर और दक्षिण सलमारा जिले में 2.71 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बुलेटिन के अनुसार, 1,159 गांव डूब गए हैं और 31,907 हेक्टेयर भूमि पर फसल नष्ट हो गई है। कुल 3,449 लोगों ने 13 जिलों में 54 राहत शिविरों में आश्रय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Flood situation improves in Assam, 2.71 lakh people affected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे