असम में बाढ़ की स्थिति में और सुधार, अब 1.18 लाख लोग प्रभावित

By भाषा | Published: September 5, 2021 09:57 PM2021-09-05T21:57:58+5:302021-09-05T21:57:58+5:30

Flood situation in Assam improves, now 1.18 lakh people affected | असम में बाढ़ की स्थिति में और सुधार, अब 1.18 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति में और सुधार, अब 1.18 लाख लोग प्रभावित

असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति में और सुधार हुआ तथा अब 1.18 लाख से ज्यादा लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। बुलेटिन के अनुसार, पिछले एक दिन में बाढ़ से किसी की मौत नहीं हुई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से बाढ़ की स्थिति पर जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, बारपेटा, चिरांग, दरंग, धेमाजी, गोलपाड़ा, गोलाघाट, मोरीगांव और नगांव जिले में कम से कम 1,18,300 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। गोलाघाट जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां लगभग 48,300 लोग बाढ़ की समस्या की चपेट में हैं। शनिवार तक 12 जिले में लगभग 1.77 लाख लोग प्रभावित थे। बुलेटिन के अनुसार, इस साल बाढ़ से कुल सात लोगों की मौत हुई है। बुलेटिन में कहा गया कि 646 गांव जलमग्न हैं और लगभग 19,659 हेक्टेयर भूमि पर फसल नष्ट हो गई है। असम के नौ जिलों में 24 राहत शिविर चलाये जा रहे हैं, जिनमें 439 बच्चों समेत 2,333 लोगों ने आश्रय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Flood situation in Assam improves, now 1.18 lakh people affected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे