लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: CAA बिल पास, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी, मिग-27 सेवामुक्त, हेमंत सोरेन झारखंड के नए सीएम

By भाषा | Updated: December 31, 2019 18:37 IST

देश में मोबाइल कॉल और इंटरनेट पर आने वाले खर्च में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि होने के आसार, क्योंकि निजी क्षेत्र की कंपनियों भारतीय एअरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो ने तीन दिसंबर से अपनी दरें बढ़ाने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने देश भर में एनआरसी लागू करने के लिए 2024 की समय सीमा तय की। बीएसएनएल और एमटीएनएल के करीब 92,700 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से सेवानिवृत्त होने का फैसला किया।

साल 2019 में दिसंबर में हुई महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं :

एक दिसंबर : नयी दिल्ली: देश में मोबाइल कॉल और इंटरनेट पर आने वाले खर्च में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि होने के आसार, क्योंकि निजी क्षेत्र की कंपनियों भारतीय एअरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो ने तीन दिसंबर से अपनी दरें बढ़ाने की घोषणा की।

दो दिसंबर : चक्रधरपुर/ बहरागोड़ा : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने देश भर में एनआरसी लागू करने के लिए 2024 की समय सीमा तय की।

तीन दिसंबर : नयी दिल्ली : बीएसएनएल और एमटीएनएल के करीब 92,700 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से सेवानिवृत्त होने का फैसला किया जिससे कर्ज तले दबी कंपनियों के सालाना 8,800 करोड़ रुपये बचने की उम्मीद जगी।

छह दिसंबर : हैदराबाद/ नयी दिल्ली : महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या के चार आरोपी हैदराबाद के पास पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।

सात दिसंबर : नयी दिल्ली/ उन्नाव : उन्नाव सामूहिक बलात्कार की पीड़िता की दुखद मौत से देश भर में आक्रोश का माहौल और विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर ऐसे अपराधियों को हैदराबाद में हुई मुठभेड़ की ही तरह मार गिराए जाने की मांग उठी।

आठ दिसंबर : नयी दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में अवैध कारखानों वाली चार मंजिला इमारत में भयंकर आग लगने से कम से कम 43 लोगों की मौत।

नौ दिसंबर : नयी दिल्ली : ल‍ोकसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित।

11 दिसंबर : नयी दिल्ली : नागरिकता (संशोधन) विधेयक राज्यसभा में भी पारित।

12 दिसंबर : नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 को अपनी मंजूरी दी और इसे कानून में बदला।

13 दिसंबर : नयी दिल्ली : संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प के बाद युद्ध क्षेत्र में बदला जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर।

14 दिसंबर : संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में हिंसक प्रदर्शन।

17 दिसंबर : पुणे : मराठी थियेटर एवं सिनेमा और बॉलीवुड की कई फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए प्रसिद्ध दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का 92 की उम्र में निधन।

20 दिसंबर : लखनऊ : उत्तर प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान छह लोगों की मौत।

23 दिसंबर :रांची: झारखंड विधानसभा चुनावों में न सिर्फ भाजपा को करारी शिकस्त मिली बल्कि उसके मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे रघुवर दास स्वयं जमशेदपुर पूर्वी सीट से अपने मंत्रिमंडल सहयोगी रहे भाजपा के विद्रोही सरयू राय से 16 हजार से अधिक मतों से पराजित हो गये।

26 दिसंबर : नयी दिल्ली : पूर्व एशियाई रजत पदक विजेता मुक्केबाज सुमित सांगवान पर डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने एक साल का प्रतिबंध लगा दिया।

27 दिसंबर : जोधपुर : जोधपुर एयर बेस से भारतीय वायुसेना के बहुचर्चित लड़ाकू विमानों मिग-27 को सेवामुक्त कर दिया गया।

29 दिसंबर : रांची : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सोरेन 2013 के बाद दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।

टॅग्स :फ्लैश बैक 2019ईयर एंडर 2019नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टमोदी सरकारझारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडहेमंत सोरेनअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल