लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आ रहे 5 रोहिंग्या मुसलमान अरेस्ट, नकली आधार कार्ड, म्यामां में बनी सफेद कॉफी भी बरामद

By भाषा | Updated: May 14, 2019 17:47 IST

जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि पहले एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ करने के बाद दो अन्य रोहिंग्या मुसलमानों को भी स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। जीआरपी के एक दल को रोजमर्रा की जांच के दौरान एक महिला अदालत के जमानत आदेश के साथ मिली। उसे मणिपुर में पहले गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों पुरुषों के पास दिल्ली जाने की ट्रेन की टिकट थी और महिला के पास प्लेटफॉर्म टिकट।अधिकारियों बताया कि संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के नई दिल्ली स्थित कार्यालय से शरणार्थी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के दस्तावेज भी उनके पास से बरामद किए गए।

गुवाहाटी स्टेशन से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक महिला सहित म्यामां के पांच संदिग्ध रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि पहले एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ करने के बाद दो अन्य रोहिंग्या मुसलमानों को भी स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। जीआरपी के एक दल को रोजमर्रा की जांच के दौरान एक महिला अदालत के जमानत आदेश के साथ मिली। उसे मणिपुर में पहले गिरफ्तार किया गया था।

दोनों पुरुषों के पास दिल्ली जाने की ट्रेन की टिकट थी और महिला के पास प्लेटफॉर्म टिकट। अधिकारियों बताया कि संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के नई दिल्ली स्थित कार्यालय से शरणार्थी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के दस्तावेज भी उनके पास से बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि नकली आधार कार्ड, सिगरेट, पड़ोसी देश में बनी सफेद कॉफी भी उनके पास से बरामद की गई। वहीं, म्यामां के संरक्षित फलों के पैकेट, मिठाइयां आदि समान भी उनके पास से बरामद हुए। गिरफ्तार किए लोगों की पहचान मक्कमय्यूम शहनाज़, मोहम्मद जुबर, मोहम्मद कमर हुसैन, नुरूल हकीम और मोहम्मद कलीमुल्ला के तौर पर हुई है। 

टॅग्स :रोहिंग्या मुसलमानइंडियागुवाहाटीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज