लाइव न्यूज़ :

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बेचने के मामले पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 15, 2020 01:44 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 14 नवंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कथित रूप से पटाखे बेचने के लिये शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के उन शहरों में शामिल हैं, जहां राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने बिगड़ती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा रखी है।

पुलिस ने कहा कि नॉलेज पार्क इलाके से पटाखों के 39 कार्टन जब्त किये गए जिनकी अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपये है। यहां दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ''गिरफ्तार लोगों की पहचान विजय सैनी और काशिफ के रूप में हुई है। दोनों बुलंदशहर जिले के निवासी हैं।''

प्रवक्ता ने कहा कि एक आरोपी को सूरजपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। उसकी पहचान सतेन्द्र चंद के रूप में हुई है। उसके पास से पटाखों से पूरी तरह भरे दो कार्टन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 55,000 रुपये है।

अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा एक आरोपी साजिद सैफी को फेस-2 थाना इलाके से जबकि अखिलेश पाल नामक आरोपी को नोएडा सेक्टर 22 से गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला