लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी

By भाषा | Updated: September 27, 2020 14:17 IST

अधिकारियों ने बताया कि इसके जवाब में पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की और छोटे हथियारों से यह गोलीबारी करीब आधे घंटे तक जारी रही। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बीच संदिग्ध लोग वापस पाकिस्तानी इलाके में लौट गए।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ के जवानों द्वारा संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई।बीएसएफ के अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तड़के सुबह इलाके में बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घगवाल सेक्टर के इलाके में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास शनिवार देर रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर गोलीबारी हुई। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि मंगू चक सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी सीमा चौकी पीर बंकर के पास तीन-चार संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखीं जो अंधेरे का फायदा उठाकर सीमा के इस ओर आने की कोशिश कर रहे थे। इसपर बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि इसके जवाब में पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की और छोटे हथियारों से यह गोलीबारी करीब आधे घंटे तक जारी रही। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बीच संदिग्ध लोग वापस पाकिस्तानी इलाके में लौट गए।

बीएसएफ के अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तड़के सुबह इलाके में बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान जारी है लेकिन अब तक कुछ बरामद नहीं हुआ है।’’ गौरतलब है कि गत हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में लगातार संघर्षविराम उल्लंघन के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास ड्रोन के जरिए हथियारों तथा मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास किए गए हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह