लाइव न्यूज़ :

एफसीआई घूस कांड: सीबीआई ने तलाशी के दौरान तीन करोड़ रुपये, नोट गिनने की मशीन बरामद की

By भाषा | Updated: May 29, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घूस लेने के आरोप में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चार अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सीबीआई ने तीन करोड़ रुपये से अधिक नकद, जेवरात और नोट गिनने की एक मशीन बरामद की है। एजेंसी के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों अधिकारियों को शनिवार को भोपाल में विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें दो जून तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपियों में मंडल प्रबंधक हरीश हिनोनिया, प्रबंधक अरुण श्रीवास्तव एवं मोहन पराते और प्रबंधक एवं सहायक किशोर मीणा शामिल हैं।

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक कंपनी के लंबित बिलों के भुगतान के ऐवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोपियों ने जनवरी, फरवरी और मार्च के बिलों का भुगतान करने के ऐवज में प्रति माह के हिसाब से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने भविष्य में भुगतान के लिए प्रति बिल 70,000 रुपये वसूलने की बात भी कही थी।

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद सीबीआई ने उस स्थान पर छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया, जहां रिश्वत की रकम ली जानी थी।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि भोपाल में तलाशी के दौरान तीन करोड़ रुपये से अधिक नकद, एक किलोग्राम सोने एवं चांदी के जेवरात और नोट गिनने की एक मशीन बरामद हुई है।

उन्होंने कहा कि यह रकम लकड़ी की अलमारी में छिपा कर रखी गई थी।

जोशी ने कहा कि एजेंसी ने एक डायरी भी बरामद की है, जिसमें रिश्वत देने वाले लोगों की जानकारी भी दर्ज है।

उन्होंने कहा, '' बरामद की गई नकद राशि अलग-अलग लिफाफों में रखी गई थी। कुछ गड्डियों पर पार्टी का नाम, तारीख और रकम का ब्योरा लिखा हुआ है। बरामद डायरी में प्राप्त की गई नकद राशि से संबंधित विस्तृत विवरण लिखा है, जिसमें तारीख, पक्ष का नाम, रकम आदि दर्ज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया