लाइव न्यूज़ :

मुसलमानों को अपनी जान और संपत्ति से भी अधिक प्रिय हैं पैगंबर मोहम्मदः फारूक अब्दुल्लाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2022 07:21 IST

फारूक अब्दुल्ला का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसके बाद देशभर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देफारूक अब्दुल्लाह ने कहा, अल्लाह के अंतिम रसूल पैगंबर मोहम्मद का व्यक्तित्व किसी और जैसा नहीं थाजम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह ने क्षेत्र में चिरस्थायी शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। 

श्रीनगरः शनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि पैगंबर मोहम्मद प्रत्येक मुसलमान को अपनी जान और संपत्ति से भी अधिक प्रिय हैं। फारूक अब्दुल्ला का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसके बाद देशभर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए थे।

भाजपा ने दोनों को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को यहां दरगाह हजरतबल में जुमे की नमाज अदा की। श्रीनगर के लोकसभा सांसद अब्दुल्ला ने वहां के लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद प्रत्येक मुसलमान को अपनी जान और संपत्ति से भी अधिक प्रिय हैं।

नेकां के अध्यक्ष ने कहा, “इस्लाम में केंद्रीय इंसानी शख्सियत और अल्लाह के अंतिम रसूल पैगंबर मोहम्मद का व्यक्तित्व किसी और जैसा नहीं था। कोई भी कभी भी उनके जैसा पूर्ण नहीं हो सकता है, लेकिन हम सभी को उनके श्रद्धेय, पवित्र नक्शेकदम पर चलने का प्रयास करना चाहिए।” जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चिरस्थायी शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। 

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लापैगम्बर मोहम्मदजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज