लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन: हरियाणा में हाई अलर्ट, 3 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित

By भाषा | Updated: January 27, 2021 09:52 IST

दिल्ली पुलिस के मुखिया डीजीपी ने कहा कि दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कई इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर राज्य में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि तीन जिलों - पलवल, सोनीपत और झज्जर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश है।आदेश में कहा गया कि यह इसलिए दिया गया है ताकि विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से कोई गलत सूचना न फैलायी जा सके।

चंडीगढ़: दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन हिंसक होने के बाद हरियाणा में मंगलवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और राज्य के तीन जिलों सोनीपत, झज्जर और पलवल में बुधवार शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई। हरियाणा सरकार ने यह घोषणा की।

राष्ट्रीय राजधानी के घटनाक्रम के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी कैबिनेट की एक विशेष बैठक की और सभी किसानों से अपने घर लौटने की अपील की। खट्टर ने कहा कि समय की जरूरत है कि सब मिलकर असामाजिक तत्वों के षड्यंत्रों को परास्त करें।

उन्होंने मुख्य सचिव वी वर्धन, गृह सचिव राजीव अरोड़ा और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां शाम में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। डीजीपी ने कहा कि दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कई इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर राज्य में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

उन्होंने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को बेहद सतर्क रहने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय राजधानी में घटना के मद्देनजर दिल्ली के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवाएं भी प्रभावित हुईं, परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि तीन जिलों - पलवल, सोनीपत और झज्जर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश शांति और लोक-व्यवस्था की किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जारी किया गया है। यह आदेश 27 जनवरी की शाम पांच बजे तक लागू रहेगा।

आदेश में कहा गया कि यह इसलिए दिया गया है ताकि विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से कोई गलत सूचना न फैलायी जा सके। हरियाणा के ये तीन जिले राष्ट्रीय राजधानी के पास स्थित हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने बाद में सभी उपायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़े।

खट्टर ने इससे पहले दिल्ली के लाल किले पर किसानों द्वारा एक झंडा लगाए जाने की घटना को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया था।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :हरियाणादिल्लीकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?