लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में फर्जी उप निरीक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 20, 2021 12:44 IST

Open in App

सहारनपुर, 20 मार्च उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के तीतरो थाना पुलिस ने एक फर्जी उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, पुलिस की सम्पूर्ण वर्दी, जूते, एक बेल्ट, दो आधार कार्ड और एक मोबाइल बरामद किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सहारनपुर के देहात पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘तीतरो कस्बे में एक चाट विक्रेता पर वर्दी का रोब डालकर पेसे की मांग करने के दौरान इस फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया । उसकी पहचान नंद किशोर के रूप में की गयी है।

शर्मा ने बताया कि अभियुक्त पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर फर्जी परिचय पत्र दिखा कर भोले भाले लोगों पर रोब गांठ कर उन्हें झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देकर उनसे रूपये ऐठता था ।

उन्होंने बताया कि तीतरो में जब वह वर्दी का रोब डालकर अकिंत ओर मोनू से जबरन वसूली करने का प्रयास कर रहा था तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा ।

शर्मा ने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला