लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉलसेंटर का पर्दाफाश, सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:08 IST

Open in App

ठाणे, 20 नवंबर नवी मुंबई के एक फ्लैट में कथित रूप से फर्जी कॉलसेंटर चलाने और अमेरिकी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त जोन -1 विवेक पानसरे ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बृहस्पतिवार की रात अइरोली के सेक्टर 20 स्थित फ्लैट पर छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘वे लोग वीओआईपी की मदद से अमेरिकी नागरिकों को कॉल करते थे और उनका ई-कॉमर्स अकाउंट हैक होने की बात कहकर उन्हें एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर बेचा करते थे। वे पीड़ितों को गिफ्ट कार्ड के जरिए भुगतान करने को मजबूर करते और सारा पैसा हवाला के जरिए भारत आता था।’’

अधिकारी ने बताया कि 10 लैपटॉप, दो राउटर, आठ मोबाइल फोन और चार हेडसेट जब्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सातों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून और भारतीय टेलीग्राफ कानून के संबंधित प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Price Hike: महंगाई के साथ शुरू नया साल, LPG कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि; दिल्ली से लेकर मुंबई तक देखें नई दरें

भारतNew Year 2026: जनवरी 2026 के पहले दिन क्या खुला, क्या बंद? कंफ्यूजन को करें दूर

कारोबारPetrol Diesel Price Today: 2026 के पहले दिन अपडेट हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट करें चेक

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतआत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने का लेना होगा संकल्प

भारत अधिक खबरें

भारतशक्ति, बुद्धि और नवाचार के संगम वाली महिलाएं बन रहीं रोल मॉडल

भारतNew Year 2026 Wishes, Quotes और Messages: शेयर करें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ

भारतBMC Elections 2026: महायुति को बड़ा झटका, दो वार्डों में नॉमिनेशन रद्द, वोटिंग से पहले ही बाहर

भारत1992-बैच के IPS अधिकारी अजय सिंघल को नियुक्त किया गया हरियाणा का पुलिस महानिदेशक

भारतMaharashtra civic elections: 28 निगम, 893 वार्ड, 2869 सीट और 33,606 नामांकन पत्र, 15 जनवरी को मतदान, कई दल में टिकट को अंसतोष, महायुति और महागठबंधन में टक्कर