लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में 'नोट की गड्डियां' लहराने वाले फग्गन सिंह कुलस्ते बने मोदी सरकार में मंत्री

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 31, 2019 16:07 IST

फग्गन सिंह कुलस्ते का विवादों से पुराना नाता रहा है। मोदी सरकार ने इसबार उन्हें इस्पात राज्यमंत्री बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले फग्गन सिंह कुलस्ते को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। फग्गन सिंह कुलस्ते को लोकसभा में नोट की गड्डियां लहराई थी। इसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले फग्गन सिंह कुलस्ते को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें इस्पात राज्यमंत्री बनाया गया है। कुलस्ते को बड़ा आदिवासी चेहरा माना जाता है। लेकिन उनकी पहचान से जुड़ा एक और कांड है। फग्गन सिंह कुलस्ते को लोकसभा में नोट की गड्डियां लहराई थी। इसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

क्या है पूरा मामला

22 जुलाई 2008 की बात है। केंद्र की तत्कालीन मनमोहन सरकार के खिलाफ विश्वास प्रस्ताव को लेकर बहस चल रही थी। इसी वक्त भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते, अशोक अर्गल और महावीर भागौरा महासचिव के पास पहुंचे और नोटों से भरे बैग रख दिए। इसके बाद नोटों की गड्डियां लेकर लहराने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वासमत के समर्थन के लिए उन्हें करोड़ों रुपये की पेशकश की गई है।

इस कांड ने संसद की गरिमा को तार-तार कर दिया। संसदीय समिति को इसकी जांच सौंपी गई। 2009 में मामले को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। फग्गन सिंह कुलस्ते को मुंहफट नेता माना जाता है। हाल ही में उनकी टिप्पणी थी कि "मोदी जी तो सीएम से पीएम हो गए और हम वहीं घिसे जा रहे हैं।"

फग्गन सिंह कुलस्ते का राजनीतिक सफर

फग्गन सिंह कुलस्ते का जन्म 18 मई 1959 को हुआ था। कुलस्ते मध्य प्रदेश की मंडला संसदीय सीट की नुमाइंदगी करते हैं। लोकसभा में यह उनका पांचवा कार्यकाल है। उन्हें पार्टी ने एकबार राज्यसभा में भी भेजा था।  2016-2017 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री रहे। मंडला लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस के कमल मरावी को 97 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।

टॅग्स :मोदी सरकारमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज