लाइव न्यूज़ :

ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, दिल्ली हिंसा के बाद से अभी तक पार्षद फरार, IB अधिकारी की हत्या का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 4, 2020 12:47 IST

आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा उत्तर पूर्व दिल्ली के दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में बुधवार ( 26 फरवरी) को एक नाले में मृत मिले। वह इसी इलाके में रहते थे। अंकित शर्मा के पिता ने ताहिर हुसैन पर एफआईआर दर्ज कर हत्या का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे28 फरवरी को ताहिर हुसैन के घर और फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (SIT) जांच के लिए भी पहुंची थी। हत्या का आरोप लगने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने ताहिर हुसैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। 

नई दिल्लीआम आदमी पार्टी (AAP) के निष्काषित पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने कल तक के लिए स्थगित कर दी है। ताहिर की इस याचिका की नोटिस कॉपी विशेष जांच टीम (SIT) को नहीं दी गई थी इसलिए मामले को कल के लिए स्थगित कर दिया गया। मामले की सुनवाई अब पांच मार्च दोपहर दो बजे की जाएगी। ताहिर हुसैन पर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए हिंसा में मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है। अंकित शर्मा के पिता ने ताहिर हुसैन पर एफआईआर दर्ज कर हत्या का आरोप लगाया है। तब से ताहिर हुसैन फरार चल रहा है। पुलिस ताहिर की गरिफ्तारी करने के लिए तलाश कर रही है। 

28 फरवरी को ताहिर हुसैन के घर और फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (SIT) जांच के लिए भी पहुंची थी। अफसरों ने घर और फैक्ट्री की हर एक दीवार और कोने-कोने का  निरीक्षण किया था। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने बिल्डिंग की हर मंजिल से सैंपल उठाए थे। 

A Delhi court defers for tomorrow the hearing on Mohd Tahir Hussain, expelled AAP Councillor's anticipatory bail plea in an FIR lodged against him in the alleged killing of IB officer Ankit Sharma. Court defers the matter as notice copy regarding this plea was not served to SIT. pic.twitter.com/lF38Is8SHX— ANI (@ANI) March 4, 2020

एफआईआर के बाद से फरार है ताहिर

फिलहाल ताहिर हुसैन फरार है।  पुलिस की कई टीमें ताहिर की तलाश में जुट गई हैं। ताहिर हुसैन पर दिल्ली पुलिस ने  IPC की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत एफआईआर दर्ज की है। ताहिर हुसैन के घर पर पत्थर, पेट्रोल बम मिले थे, जिसके बाद कल रात उन पर दयालपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है। हत्या का आरोप लगने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने ताहिर हुसैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। 

ताहिर ने वीडियो जारी कर खुद को बताया था निर्दोष 

ताहिर हुसैन ने दावा किया है कि ये आरोप गलत है। जिस वक्त ये सारी घटना हुई वह अपने घर से निकल कर किसी रिश्तेदार के यहां चल गया था। आप के पार्षद ताहिर हुसैन ने अपने एक रिश्तेदार के घर से वीडियो जारी कर अपने आप को निर्दोष बताया है। दयालपुर पुलिस स्टेशन में  IPC की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत ताहिर पर एफआईआर दर्ज है। 

26 फरवरी को चांद बाग इलाके में अंकित शर्मा का नाले में मिला शव

आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा उत्तर पूर्व दिल्ली के दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में बुधवार ( 26 फरवरी) को एक नाले में मृत मिले। वह इसी इलाके में रहते थे। अंकित शर्मा के परिवार में उनके माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं। अंकित शर्मा 2017 में आईबी में भर्ती हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षीय अंकित शर्मा मंगलवार से लापता थे। अंकित के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उनकी हत्या किसी धारधार हथियार से गोदकर हुई है। 

टॅग्स :ताहिर हुसैनदिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र