लाइव न्यूज़ :

अमर सिंह का पार्थिव शरीर सिंगापुर से दिल्ली लाया गया, सोमवार को छतरपुर में होगा अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: August 2, 2020 21:59 IST

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के पार्थिव शरीर को चार्टर्ड विमान से रविवार शाम सिंगापुर से दिल्ली लाया गया, इस दौरान उनकी पत्नी पंकजा भी साथ थीं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सदस्य अमर सिंह के पार्थिव शरीर को रविवार शाम सिंगापुर से दिल्ली लाया गया। गौरतलब है कि सिंह (64) का शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के पार्थिव शरीर को रविवार शाम सिंगापुर से दिल्ली लाया गया। परिवार के करीबी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि सिंह (64) का शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनका किडनी से जुड़ी बीमारियों का इलाज चल रहा था।

सूत्रों ने बताया कि एक चार्टर्ड विमान से उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया। इस दौरान उनकी पत्नी पंकजा भी साथ थीं। अमर सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह छत्तरपुर श्मशान घाट में होगा। सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण सिंह के अंतिम संस्कार में बहुत कम संख्या में लोग पहुंचेंगे। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता का 2013 में किडनी प्रतिरोपण हुआ था और वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

अमर सिंह बीमार होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और निधन के कुछ घंटे पहले ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और सभी फॉलोअर्स को बकरीद (ईद उल अजहा) की बधाई दी थी।

1996 में मुलायम सिंह से मुलाकात के बाद राजनीति में आए

अमर सिंह की साल 1996 में एक फ्लाइट के दौरान तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह से मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश लिया था। हालांकि, इससे पहले भी वह मुलायम सिंह से मिल चुके थे, लेकिन फ्लाइट में मुलाकात के बाद ही मुलायम सिंह ने अमर सिंह को पार्टी का महासचिव बनाने का फैसला किया था।

टॅग्स :अमर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नहीं दिखेंगे ये दिग्गज नेता, भाजपा, सपा और आरएलडी सहित मतदाताओं को जरूर कमी खलेगी

भारतनोएडा में सरिया चोर गिरफ्तार

भारतनाबालिग से निकाह करने के जुर्म में व्यक्ति को 14 साल की कैद

भारतनाबालिग से निकाह करने के जुर्म में व्यक्ति को 14 साल की कैद

राजनीतियूपी राज्यसभा उपचुनावः भाजपा के जफर इस्लाम जीते, कार्यकाल 2022 तक, BJP से सातवें मुस्लिम सांसद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज