नोएडा में सरिया चोर गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 30, 2021 02:24 PM2021-08-30T14:24:50+5:302021-08-30T14:24:50+5:30

Saria thief arrested in Noida | नोएडा में सरिया चोर गिरफ्तार

नोएडा में सरिया चोर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान दो शातिर सरिया चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से पुलिस ने करीब सात कुंतल चोरी का सरिया बरामद किया है। थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने याकूबपुर गांव के पास से पम्मी सिंह तथा अमर सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने निर्माणाधीन साइटों से चोरी किया हुआ करीब सात कुंटल सरिया बरामद किया है। इस बीच, पुलिस ने दादरी पुलिस ने दतावली गांव के प्रधान के ऊपर हवाई फायर कर दहशत फैलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त पिस्टल व कार बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Saria thief arrested in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे