यूपी राज्यसभा उपचुनावः भाजपा के जफर इस्लाम जीते, कार्यकाल 2022 तक, BJP से सातवें मुस्लिम सांसद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 4, 2020 06:04 PM2020-09-04T18:04:07+5:302020-09-04T18:05:03+5:30

राज्यसभा की यह सीट समाजवादी पार्टी के सांसद अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। सिंह का एक अगस्त को सिंगापुर में निधन हो गया था।

UP Rajya Sabha by-election BJP's Zafar Islam wins tenure till 2022 seventh Muslim MP | यूपी राज्यसभा उपचुनावः भाजपा के जफर इस्लाम जीते, कार्यकाल 2022 तक, BJP से सातवें मुस्लिम सांसद

कांग्रेस के पूर्व युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी में लाने में उन्होंने बड़ी भूमिका अदा की थी। (file photo)

Highlightsशुक्रवार को तीन बजे तक नामांकन वापयस लेने की अंतिम तिथि थी लेकिन जफर के अलावा कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं था।मंगलवार को भाजपा के गोविंद नारायण शुक्ला ने राज्यसभा की सीट के लिये अपना पर्चा दाखिल किया था। निर्दलीय प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा ने भी अपना पर्चा दाखिल किया था।

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सैयद जफर इस्लाम शुक्रवार को राज्यसभा के निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। चुनाव अधिकारी ब्रज भूषण दुबे ने यहां पीटीआई-भाषा को बताया कि ''उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।''

शुक्रवार को तीन बजे तक नामांकन वापयस लेने की अंतिम तिथि थी लेकिन जफर के अलावा कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं था। चुनाव 11 सितंबर को होना था। राज्यसभा की यह सीट समाजवादी पार्टी के सांसद अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। सिंह का एक अगस्त को सिंगापुर में निधन हो गया था।

जफर का कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक रहेगा

जफर का कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक रहेगा। मंगलवार को भाजपा के गोविंद नारायण शुक्ला ने राज्यसभा की सीट के लिये अपना पर्चा दाखिल किया था। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा ने भी अपना पर्चा दाखिल किया था।

निर्दलीय शर्मा का पर्चा बुधवार को खारिज हो गया था, क्योंकि उन्हें नियमानुसार दस विधायकों का समर्थन हासिल नहीं था। भाजपा के शुक्ला ने पर्चा इसलिये भरा था कि अगर किसी तकनीकी कमी के कारण जफर का नामांकन खारिज हो जाये तो वह पार्टी की तरफ से उम्मीदवार रहें। उन्होंने भी बृहस्पतिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया था।

सिंधिया को बीजेपी में लाने में उन्होंने बड़ी भूमिका अदा की थी

ज़फ़र इस्लाम का नाम इस बार इसलिए भी खास है, क्योंकि मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय कांग्रेस के पूर्व युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी में लाने में उन्होंने बड़ी भूमिका अदा की थी। सिंधिया ने अपने कुछ समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी का हाथ थाम लिया था, जिसके बाद राज्य में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी और बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान की सत्ता एक बार फिर वापस आ गई थी।

ज़फ़र इस्लाम की उम्मीदवारी इसलिए भी खास है क्योंकि अब तक बीजेपी के इतिहास में छह ही मुस्लिम सांसद हुए हैं- मुख्तार अब्बास नक़वी, शहनवाज़ हुसैन, सिकंदर बख्त (राज्यसभा) और आरिफ बेग, एमजे अकबर और नज़मा हेपतुल्ला. सैय्यद ज़फ़र इस्लाम सातवें मुस्लिम सांसद होंगे। जफर इस्लाम भाजपा के प्रवक्ता हैं। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में लाने में इस्लाम की प्रमुख भूमिका थी।

Web Title: UP Rajya Sabha by-election BJP's Zafar Islam wins tenure till 2022 seventh Muslim MP

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे