लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के राजौरी और बारामूला में मुठभेड़, सुरक्षाबलो ने लश्कर के एक आतंकी को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी

By अनिल शर्मा | Updated: May 6, 2023 09:44 IST

बारामूला के एसएसपी आमोद अशोक ने कहा, "जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर हमारी सेना सतर्क है और हम खतरे को बेअसर कर रहे हैं और जी20 शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा।"

Open in App
ठळक मुद्दे कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ बारामूला के करहामा कुंजर इलाके में शुरू हुई।करहामा गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधि के बारे में एक विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली थी। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके जवाबी फायरिंग में एक आतंकवादी मारा गया।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पहले से ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में जारी मुठभेड़ के बीच बारामूला में शनिवार को एक अलग मुठभेड हुई जिसमें एकआतंकवादी मारा गया। कश्मीर जोन  पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान यारहोल बाबापोरा कुलगाम निवासी आबिद वानी के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़ा हुआ है। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री और एक AK-47 राइफल बरामद हुई है।

कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ बारामूला के करहामा कुंजर इलाके में शुरू हुई। अब तक 1 AK-56, AK के 4 मैगजीन, AK के 56 राउंड, मैगजीन के साथ 1x9mm पिस्टल, 3 ग्रेनेड और 1 गोला बारूद बरामद हुए हैं।

बारामूला के एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने एएनआई को बताया कि हमें कुंजर पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत करहामा गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधि के बारे में एक विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा कि बारामूला पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दलों द्वारा एक घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके जवाबी फायरिंग में लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया।

आमोद अशोक ने कहा, "जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर हमारी सेना सतर्क है और हम खतरे को बेअसर कर रहे हैं और जी20 शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा।"

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कांडी वन क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में पांच सैन्यकर्मी शहीद हो गए और मेजर रैंक के एक अधिकारी घायल हो गए। पिछले महीने पुंछ जिले के भाटा धुरियान में सेना के ट्रक पर घात लगाकर किए गए हमले में शामिल आतंकवादियों के एक समूह की उपस्थिति के बारे में जानकारी मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया था, जो अब भी जारी है।

पिछले महीने हुए हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे। शुक्रवार के हमले से पहले, पुंछ और राजौरी के दो सीमावर्ती जिलों में अक्टूबर 2021 के बाद से सात बड़ी आतंकवादी घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 22 सैन्यकर्मियों सहित 29 लोगों की मौत हुई है।

आतंकवाद रोधी अभियान जारी होने के चलते राजौरी क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। सेना की उत्तरी कमान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उसके जवान ‘‘पिछले महीने जम्मू क्षेत्र के भाटा धुरियां के तोता गली इलाके में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खात्मे के लिए लगातार खुफिया सूचना आधारित अभियान चला रहे हैं।”

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज