लाइव न्यूज़ :

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का बयान, पहचान आधारित भेदभाव का सामना करते हैं मुसलमान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2018 12:17 IST

फराह नकवी की लिखी किताब‘ वर्किंग विद मुस्लिम्स बियॉन्ड बुर्का एंड ट्रिपल तलाक’ के विमोचन में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि मुसलमान पहचान आधारित भेदभाव और छिटपुट हिंसा का सामना करते हैं।

Open in App

नई दिल्ली (28 मार्च): पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मुसलमानों को लेकर अपनी राय रखी है। हाल ही फराह नकवी की लिखी किताब‘ वर्किंग विद मुस्लिम्स बियॉन्ड बुर्का एंड ट्रिपल तलाक’ के विमोचन में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि मुसलमान पहचान आधारित भेदभाव और छिटपुट हिंसा का सामना करते हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक तौर पर देखना चाहिए  व उन्हें विकास के मौके प्रदान करने चाहिए। अंसारी ने कहा कि भारत में  मुसलमानों की आबादी 14.2 प्रतिशत है। 

उन्होंने ने यहां कहा कि वे अभाव और पिछड़ेपन की वजह से कई अन्य की तरह व्यथित हैं, इसका कारण मुसलमान होना है। इसके अलावा मुसलमान खासतौर पर पहचान आधारित भेदभाव का सामना करते हैं, इतना ही नहीं हिंसा में वह इसका सामना करते हैं। यहां उन्होंने अंसारी ने 2006 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि विकास संबंधी अभाव को आज भी मुसलमान झेल रहे हैं।

उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई के माध्यम से उनके सशक्तिकरण की बात कही है। उन्होने कहा भारत के हर एक नागरिक को बराबरी का हक मिलना चाहिए। तभी वह एक सही मुकाम पर पहुंच पाएंगे।  सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जब ऐसा करेगी तभी ‘ सबका साथ सबका विकास’ का नारा सार्थक हो पाएगा। 

उन्होंने कहा कि एक बड़ा तबका मुसलमानों का आज भी गरीब और शक्तिहीन है, उन तक वो सुविधाएं नहीं पहुंच रहीं जिनपर उनका हक है। ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्होंने मुसलमानों को लेकर ये बात की है इससे पहले वह चुके है कि  भारतीय मुसलमानों में असुरक्षा और खतरे का माहौल है।

 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला