लाइव न्यूज़ :

पलामू अभयारण्य में हाथी ने एक ग्रामीण की हत्या की

By भाषा | Updated: March 2, 2021 00:27 IST

Open in App

मेदिनीनगर, एक फरवरी झारखंड के पलामू बाघ अभ्यारण्य में आज एक हाथी ने हमला कर एक ग्रामीण की कुचल कर हत्या कर दी । आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटना लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र के कूजरुम जंगल में हुई जहां हाथी ने 55 वर्षीय मनु उरांव को पहले सूंड से पटक दिया और फिर कुचल कर मार डाला ।

सूत्रों के अनुसार मृतक अपने मवेशियों को देखने के लिए जंगल गया हुआ था जहां हाथियों के झुण्ड में से एक हाथी ने उसे सूंड़ में लपेट लिया और उठाकर पहले जमीन पर पटक कर फिर पैर से रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया । उन्होंने बताया कि हमले से मृतक ग्रामीण का शव क्षत-विक्षत हो गया।

इस बीच वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंज अफसर) तरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार जिला अस्पताल भेजा गया है । उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी सुशीला देवी को मुआवजे के तौर पर चार लाख रुपये की मदद देने की प्रक्रिया की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल