लाइव न्यूज़ :

नए मतदादाओं को पहचान पत्र के साथ व्यक्तिगत पत्र भेजेगा निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: August 26, 2021 21:15 IST

Open in App

निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को नए मतदाताओं को उनके पहचान पत्र के साथ एक व्यक्तिगत पत्र भेजने नयी पहल शुरू की।मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पहल की शुरुआत की। नए मतदाताओं को उनके मतदाता पहचान पत्र के साथ आयोग की ओर से एक व्यक्तिगत पत्र भेजा जाएगा।आयोग ने एक बयान में कहा कि पैकेज नए मतदाताओं के लिए एक बधाई पत्र और नैतिक मतदान की प्रतिज्ञा वाली मतदाता मार्गदर्शिका शामिल होगी।यह पहल दो दिवसीय स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी) परामर्श कार्यशाला के दौरान शुरू की गई थी।कार्यशाला का एजेंडा राज्य स्वीप योजनाओं की समीक्षा करना और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए व्यापक रणनीति के लिए स्वीप के महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श करना था।प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, चंद्रा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता दो महत्वपूर्ण चरणों नामांकन और मतदान दिवस पर चुनाव मशीनरी से रूबरू होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि फील्ड टीमों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नामांकन प्रक्रिया निर्बाध हो और मतदाताओं के लिए मतदान का अनुभव सुखद और परेशानी मुक्त रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो