लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी के आरोप में नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव आयोग का नोटिस

By रजनीश | Updated: May 1, 2019 19:10 IST

अहमदाबाद रैली में अपने भाषण के दौरान सिद्धू ने कहा, यह लोकसभा चुनाव भगवान कृष्ण और कंस, राम और रावण, गोडसे और गांधी के बीच है। राफेल सौदे, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर सिद्धू पीएम मोदी की जमकर आलोचना की.. 

Open in App

भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को नोटिस दिया है। आयोग ने यह नोटिस पीएम नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के लिए सिद्धू को दिया है। भारतीय चुनाव आयोग ने इस नोटिस का जवाब देने के लिए सिद्धू को कल शाम 6 बजे तक का समय दिया है।

अहमदाबाद की चुनावी रैली में सिद्धू का भाषण-अहमदाबाद में अपनी चुनावी रैली के दौरान सिद्धू ने अपने भाषण में पीएम मोदी पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा देश के खजाने को जेबों में डाल रहे हो तुम नरेंद्र दामोदर दास मोदी। अंबानी अडानी को लाखों करोंड़ो रुपए सरकारी बैंकों के चोरी करवा दिए। 

सिद्धू ने यह भी कहा था कि गोधरा कांड कराने वाला राष्ट्र भक्ति की बात नहीं कर सकता। लोकतंत्र को गुंडा तंत्र मत बनाओ। उन्होंने यह भी कहा था कि पेट खाली है योगा कराया जा रहा है। जेब खाली है खाता खुलावाया जा रहा है। खाने को खाना नहीं शौचालय बनाया जा रहा है। गांव में पानी नहीं डिजिटल इंडिया बनाया जा रहा है।

अपने भाषण में सिद्धू ने यह भी कहा, यह लोकसभा चुनाव भगवान कृष्ण और कंस, राम और रावण, गोडसे और गांधी के बीच है। राफेल सौदे, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर सिद्धू पीएम मोदी की जमकर आलोचना की। 

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल सिद्धू ने कहा, ‘‘चीन समुद्र के भीतर रेलवे लाइन बिछा रहा है। अमेरिका मंगल पर जीवन खोज रहा है। रूस रोबोट आर्मी बना रहा है और भारत क्या कर रहा है? हम चौकीदार बना रहे हैं जो वास्तव में चोर है। मैं आपको बता रहा हूं कि आप वास्तव में चोर हैं'।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूलोकसभा चुनावचुनाव आयोगअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्रिकेटक्या मोहसिन नकबी आएंगे भारत? पीसीबी प्रमुख को ICC बोर्ड बैठक और अहमदाबाद में IPL फाइनल के लिए भेजा गया न्यौता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज