लाइव न्यूज़ :

हाउसिंग सोसायटी के निवासियों के साथ मारपीट के आरोप में आठ सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:22 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), नौ सितंबर नोएडा की एक हाउसिंग सोसायटी के दो निवासियों की पिटाई करने के आरोप में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक निजी सुरक्षा एजेंसी के आठ सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलवार्ड सोसायटी में बुधवार को हुई घटना को लेकर इन सुरक्षा गार्ड के खिलाफ हत्या का प्रयास और दंगे के आरोप लगाए गए हैं।

उक्त घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने मामले की जांच करने और निजी सुरक्षा एजेंसी के लाइसेंस का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। लगभग एक मिनट के वीडियो में दिख रहा है वर्दी पहने सुरक्षा गार्ड की इमारत के भूतल पर प्रवेश बिंदु पर शॉर्ट और टी-शर्ट पहने दो निवासियों के साथ झड़प होती है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलवार्ड सोसायटी में तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएस ब्यूरो के लिए काम करने वाले आठ सुरक्षा गार्डों को सोसायटी के निवासी सुरेश कुमार की लाठी-डंडों से पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आवासी टावर के शाफ्ट की चाभी को लेकर गार्डों और कुमार के बीच कहासुनी शुरू हुई। सुरक्षा गार्डों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने गुस्से में कुमार पर हमला किया।’’

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 39 थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 308, 120 बी, 147, 148, 504 में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला