लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शराब घोटाले में 'आप' को ईडी बनाएगी आरोपी, सुप्रीम कोर्ट में जांच एजेंसी देगी जवाब

By अंजली चौहान | Updated: October 5, 2023 11:22 IST

दिल्ली शराब नीति घोटाले के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) को आरोपी बनाया जाएगा, सुप्रीम कोर्ट (एससी) द्वारा बुधवार को उनकी संलिप्तता पर सवाल उठाने के एक दिन बाद ही।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली आबकारी नीति घोटाले में ईडी की कार्रवाई जारीसंजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया हैमामले में सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालयदिल्ली आबकारी नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने की तैयारी में है। ईडी का यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के उस कथन के बाद आया जब बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) की भागीदारी पर सवाल उठाए थे।

यह बात आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बुधवार शाम को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के ठीक एक दिन बाद आई है।

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनसे उनके दिल्ली आवास पर 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। आप सांसद संजय सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और वह सलाखों के पीछे जाने वाले तीसरे आप नेता बन गए। 

सीबीआई और ईडी दोनों की ओर से पेश हो रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और एसवी भट्टी की पीठ ने पूछा कि जहां तक पीएमएलए का सवाल है आपका पूरा मामला यह है कि यह (अपराध की आय) एक राजनीतिक दल के पास गई। वह राजनीतिक दल अभी भी आरोपी नहीं है। आप इसका उत्तर कैसे देंगे?

अदालत सिसौदिया द्वारा दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उन्होंने सीबीआई और ईडी द्वारा जांच किए जा रहे मामलों में जमानत देने से इनकार करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी।

पीठ ने एएसजी राजू से कैबिनेट नोट्स की न्यायसंगतता पर अदालत को संबोधित करने के लिए भी कहा, "मेरा मानना है कि संविधान पीठ के फैसले हमें कैबिनेट नोट्स की जांच करने से रोकते हैं। मुझे नहीं पता कि यह दिल्ली पर लागू होता है या नहीं, क्योंकि यह एक केंद्र शासित प्रदेश है।"

आतिशी ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दी प्रतिक्रिया

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि ईडी के पास मनीष सिसौदिया, संजय सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। इसलिए वे इस मामले में आप पार्टी को आरोपी बनाना चाहते हैं। 15 महीने की जांच के बाद भी सिसौदिया और सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

इस बीच, बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि नरेंद्र मोदी आजादी के बाद से भारत के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyसुप्रीम कोर्टदिल्लीसंजय सिंहप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार