लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अशोक चव्हाण की बढ़ेंगी मुश्किलें, शपथ ग्रहण से पहले ED ने फिर से शुरू की आदर्श सोसायटी घोटाले की जांच

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 28, 2019 10:28 IST

उद्धव ठाकरे दादर में शिवाजी पार्क में आज (28 नवंबर) को शाम छह बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल को 166 विधायकों के समर्थन वाला एक पत्र सौंप दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक चव्हाण को आदर्श सोसायटी घोटाले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।  बुधवार (27 नवंबर) कोलाबा के आदर्श सोसायटी में ईडी की टीम पहुंची और वहां जाकर जांच शरू की।

महाराष्ट्र में आज शाम शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार का गठन हो जाएगा। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सीएम पद की शपथ आज मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 6.40 बजे लेंगे। खबरों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे के नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी शपथ लेंगे। लेकिन शपथ ग्रहण से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अशोक चव्हाण की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अशोक चव्हाण के खिलाफ ईडी ने फिर से आदर्श सोसायटी घोटाले की जांच शुरू कर दी है। अशोक चव्हाण को आदर्श सोसायटी घोटाले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार (27 नवंबर) कोलाबा के आदर्श सोसायटी में ईडी की टीम पहुंची और वहां जाकर जांच शरू की। अब मंत्री पद की शपथ से पहले ही अशोक चव्हाण की मुश्किलें फिर से बढ़ गई है। 

उद्धव ठाकरे दादर में शिवाजी पार्क में आज (28 नवंबर) को शाम छह बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल को 166 विधायकों के समर्थन वाला एक पत्र सौंप दिया है। राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे को संबोधित एक पत्र में उनसे विधानसभा में बहुमत के समर्थन वाली एक ‘‘सूची’’ तीन दिसंबर तक सौंपने के लिए कहा है। 

बता दें कि शनिवार (23 नवंबर) को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। देवेंद्र फड़नवीस ने इस्तीफे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अजित पवार ने अपना समर्थन वापस ले लिया है, जिसके बाद बीजेपी के पास विधायकों का समर्थन नहीं है। 

बता दें कि महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105, कांग्रेस को 44, शिवसेना को 56 और एनसीपी को 54 सीट मिले थे। 

टॅग्स :अशोक चव्हाणमहाराष्ट्रभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला