लाइव न्यूज़ :

झारखंड अवैध खनन मामला: ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार, कल दिन भर चली थी छापेमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2022 12:54 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार देर रात प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। कल छापेमारी में प्रेम प्रकाश के घर से दो एके-47 राइफल भी मिले थे। बाद में ये बात सामने आई कि बरामद हथियार झारखंड के दो पुलिस कांस्टेबलों के थे। उन्हें बाद में निलंबित कर दिया गया।

Open in App

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में अवैध खनन मामले में जारी धन शोधन जांच के संबंध में प्रेम प्रकाश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि प्रकाश को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत बुधवार देर रात करीब दो बजे हिरासत में लिया गया।

प्रेम प्रकाश को आज रांची की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी उसकी हिरासत की मांग करेगी। सूत्रो के अनुसार प्रेम प्रकाश के झारखंड में राजनेताओं से करीबी संबंध माने जाते हैं। प्रेम प्रकार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी करीबी बताया जा रहा है।

इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले, ईडी ने इस मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और मिश्रा के सहयोगी एवं बाहुबली बच्चू यादव को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने इस मामले की जांच के तहत बुधवार को रांची स्थित प्रकाश के परिसरों समेत झारखंड, बिहार, तमिलनाडु और दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कुछ स्थानों पर छापेमारी की और दो एके-47 राइफल तथा 60 कारतूस बरामद किये। बरामद हथियार झारखंड के दो पुलिस कांस्टेबलों के थे जिन्हें बाद में निलंबित कर दिया गया। 

टॅग्स :झारखंडप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज