लाइव न्यूज़ :

'ED और CBI को सरहद पर भेजना चाहिए', शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला, किसानों को लेकर कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: November 30, 2020 14:07 IST

शिवसेना ने गुजरात में लगी सरदार पटेल की मूर्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई किसान आंदोलनों का नेतृत्व किया।

Open in App
ठळक मुद्दे शिवसेना ने एक बार फिर अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।शिवसेना ने बीजेपी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया

मुंबई: शिवसेना ने एक बार फिर अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा। शिवसेना ने बीजेपी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई को जम्मू-कश्मीर में घुसने वाले आतंकियों से निपटने के लिए बॉर्डर पर भेज दिया जाना चाहिए।

इसके साथ ही किसान आंदोलन के दौरान किसानों के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर भी बीजेपी को घेरा। शिवसेना ने मुखपत्र सामना में कहा कि ठंड के मौसम में किसानों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना "क्रूरता" है। 

शिवसेना ने गुजरात में लगी सरदार पटेल की मूर्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई किसान आंदोलनों का नेतृत्व किया। लेख में कहा गया, "उनकी प्रतिमा रो रही होगी, यह देखकर कि किसानों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है।"

सामना के संपादकीय में विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों पर टिप्पणी करते हुए कहा गया, "सरकार सोचती है कि वह विपक्ष को रोकने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर सकती है। इन एजेंसियों को अपनी वीरता साबित करने का अवसर दिया जाना चाहिए। हर समय गोली काम नहीं आती है। दिल्ली बॉर्डर पर खड़े हमारे किसानों को आतंकी कहा गया जबकि आतंकी जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर से घुस रहे हैं। ऐसे समय में, ईडी और सीबीआई को सरहद पर भेज देना चाहिए। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।"

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं