लाइव न्यूज़ :

नए साल के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.8 की तीव्रता

By आजाद खान | Updated: January 1, 2023 11:55 IST

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, हरियाणा के झज्जर के उत्तर-पश्चिम में आए इस भूकंप से धरती डोल गई थी। ऐसे में यह भूकंप धरती के 5 किमी नीचे आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देनए साल की शुरुआत पर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। यह भूकंप दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आए है जिसकी तीव्रता 3.8 थी। इस भूकंप से दिल्‍ली-के कई इलाकों की धरती डोल गई है।

नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत होते ही दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के छटके महसूस किए गए है। यह भूकंप दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में आए है जिससे जान व माल के नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National center for seismology) ने इसकी तीव्रता को मापी है और यह भूकंप पिछले बार आए भूकंप के कमजोर थी। इससे पहले नंवबर 2022 में भूकंप आया था जो नेपाल के साथ भारत में भी महसूस किया गया था। 

जान व माल का नहीं हुआ कोई नुकसान

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप नए साल की पहली रात यानी रविवार (01-01-2023) को 1:19 बजे आई है। ऐसे में इसे हरियाणा के झज्जर के उत्तर-पश्चिम में महसूस किया गया है। 

सेंटर के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है जिससे दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों पर असर पड़ा है। यह भूकंप जमीन से 5 किमी नीचे थी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, किसी तरह के जान व माल के नुकसान होने की खबर नहीं आई है। 

इससे पहले नवंबर में आई थी भूकंप

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल 12 नवंबर में भूकंप आई थी। यह भूकंप नेपाल में करीब 7:57 बजे आया था जिसे भारत में भी एहसास किया गया था। सेंटर ने इसकी तीव्रता को मापा था और यह अभी के भूकंप से ज्यादा प्रभावशाली थी। सेंटर के अनुसार, नंवबर के भूकंप की तीव्रता 5.4 थी और यह 10 किमी जमीन के नीचे आई थी। 

टॅग्स :भूकंपNew Delhiनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र