लाइव न्यूज़ :

India Lockdown: जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 11, 2020 15:51 IST

लॉकडाउन के दौरान दुकानों द्वारा वितरण में हो रही अनियमितता पर कार्रवाई करने का मुख्यमंत्री हेमन्त ने सख्त निर्देश दिया है। इससे पहले भी जिले में दो दुकानों का लाइसेंस रद्द किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देउपायुक्त ने बताया कि कनिष्ठ अधिकारियों को निरीक्षण के बाद मिली अनियमितताओं की शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। स्पष्ट शब्दों में कहा कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी।

रांचीःमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्तों को जन वितरण प्रणाली की दुकानों द्वारा खाद्यान्न वितरण में हो रही अनियमितता पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा है कि संक्रमण के दौर में सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायतें मिलने के बाद उन्होंने सभी जिला के उपायुक्तों को विशेष निगरानी दल का गठन कर जन वितरण प्रणाली (पी॰डी॰एस) दूकानों का औचक निरक्षण करें एवं दोषी पाये जाने वाले डीलरों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इस बीच, लॉकडाउन में गरीबों के बीच अनाज वितरण में लापरवाही बरतने वाले नौ डीलरों के खिलाफ चतरा के उपायुक्त:डीसीः ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी की अनुज्ञप्तियों (लाइसेंसों) को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए डीलरों पर अनियमितता का आरोप है। उपायुक्त ने उन्हें सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के का आदेश दिया है।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनकी अनुज्ञप्तियों को रद्द कर दिया जाएगा। इससे पूर्व भी जिले में दो दुकानों का लाइसेंस रद्द किया जा चुका है।पिछले चार दिनों के भीतर अब तक कुल 11 डीलरों का यहां निलंबन हो चुका है जबकि छह के विरुद्ध जांच चल रही है। इन 11 डीलरों में से एक के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

उपायुक्त ने बताया कि कनिष्ठ अधिकारियों को निरीक्षण के बाद मिली अनियमितताओं की शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। जिनके खिलाफ भी शिकायतें मिलेंगी उसकी वरीय अधिकारी जांच करेंगे। जांच प्रतिवेदन सौंपे जाने के साथ ही उन पर कार्रवाई भी तय हो जाएगी। 

टॅग्स :रांचीहेमंत सोरेनझारखंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज