लाइव न्यूज़ :

DU Law Admission 2023: कैंडिडेट्स अपनी सीट इस तारीख तक कर सकते हैं रिजर्व, अन्यथा करना होगा इंतजार

By आकाश चौरसिया | Updated: November 4, 2023 13:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देडीयू के लिए एलएलबी पाचवें साल के लिए अभियार्थियों के नाम घोषित कर दिए हैंडीयू की ओर से अंतिम तारीख का भी ऐलान कर दिया गया हैवहीं, अब कैंडिडेट्स को इस आधार पर फीस भरने से छूट मिल सकती है

नई दिल्ली:  दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी कोर्स के लिए शॉर्टलिस्ट हुए कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिया है। यह एडमिशन पाचवें साल में एडमिशन कोर्स के लिए हो रहे हैं।

इसके तहत जो भी आवेदक शॉर्टलिस्ट हुए हैं, उन्हें अपनी सीट पर रिजर्व की स्वीकृति की पुष्टि करनी होगी और आवश्यक शुल्क का भुगतान करने के लिए अंतिम तारीख 5 नवंबर है। 

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अभियार्थी admission.uod.ac.in. पर क्लिक करके अपनी सीट रिजर्व कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए 5 नवंबर को रात 11:59 बजे से पहले सीट असाइनमेंट स्वीकार करना होगा। इसके लिए अतिरिक्त, उम्मीदवार प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अपनी किसी भी शिकायत को दर्ज कराने के लिए llb5yeargrievance@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। 

अभयार्थियों को फीस में छूट इस आधार पर मिलेगीअभियार्थियों को सीट रिजर्व करने के लिए 1,90,000 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, प्रवेश के समय जिन उम्मीदवारों के माता-पिता की आय 4 लाख रुपये से अधिक नहीं है, उनकी फीस 90 प्रतिशत तक माफ हो जाएगी। जिन छात्रों के माता-पिता सालाना 4 लाख रुपये से अधिक लेकिन 8 लाख रुपये से कम कमाते हैं, उनकी 50 प्रतिशत फीस माफ कर दी जाएगी।

वहीं, जैसे ही अभियार्थी डीयू लॉ एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in. के होमपेज पर पहुंचेंगे, तब उन्हें शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट को सेलेक्ट करना होगा। इसको चुनते ही पीडीएफ डॉउनलोड का ऑप्शन आएगा, जिसके बाद आपको अपना नाम दिख जाएगा।

2023-2024 अकादमिक वर्ष के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) 2023 में प्राप्त परिणामों के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। संस्थान ने प्रवेश वेबसाइट पर योग्यता और शर्तों के संबंध में जानकारी प्रदान की है। प्रवेश प्रक्रिया बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी 5-वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम हैं, जिन्हें डीयू अब पहली बार प्रदान कर रहा है। इनमें से प्रत्येक कानूनी पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली यूनिवर्सिटी कट ऑफदिल्लीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज