लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में ड्रग फैक्टरी का भंडाफोड़, 90 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ बरामद

By भाषा | Updated: September 2, 2021 16:13 IST

Open in App

मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ की एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद की जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इंफाल ईस्ट के पुलिस अधीक्षक एन हीरोजित सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि जिले के एक इलाके में एक पुलिस हेड कांस्टेबल के आवास से ड्रग्स फैक्टरी का संचालन हो रहा था। एसपी ने कहा कि पुलिस के दल ने बुधवार को फैक्टरी पर छापेमारी की और 400 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में हेड कांस्टेबल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जब्त किये गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 90 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला