लाइव न्यूज़ :

भारत के मालदीव से साथ बिगड़ते रिश्तों का नौकरियों पर पड़ रहा असर!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2018 23:25 IST

भारत और मालदीव के बीच रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। जिसका असर कहीं ना कहीं आम जनता पर भी पड़ता नजर आ रहा है। हाल ही में एक युवक को राजनयिक संबंधों के कारण अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जून: भारत और मालदीव के बीच रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। जिसका असर कहीं ना कहीं आम जनता पर भी पड़ता नजर आ रहा है। हाल ही में एक युवक को राजनयिक संबंधों के कारण अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।

खबर के अनुसार मुंबई के रहने वाले एक युवक को मालदीव से नौकरी का ऑफर मिला था, लेकिन वीज़ा मिलने में काफी देरी के कारण ये नौकरी उनके हाथ से चली गई। उन्होंने मुंबई से ही ग्रेजुएशन की, जिसके बाद जॉब ढूंढ रहे थे।इसके लिए मालदीव से ऑफर आया और कागजी कार्रवाई शुरू दी। फरवरी में वर्किंग वीज़ा के लिए अप्लाई किया, अममून दो हफ्ते में सब हो जाता है लेकिन इस बार नहीं हुआ।

वहीं, राहुल गांधी  ने ट्वीट करके लिखा है मालदीव, जो हमारे करीबी सहयोगियों और भारी सहायता के लाभार्थी में से एक है। भारत की ओर से कार्य वीजा रद्द किए जा रहे हैं और भारतीयों की नौकी नें भर्ती नहीं हो रही हैं। ऐसा तब होता है जब विदेशी नीति रणनीतिक मंशा के बजाय फोटो ऑप्स और "कोई एजेंडा मीटिंग्स" के बारे में नहीं होती है।

बीते सालों में मालदीव में चीन का दखल बढ़ा है। मालदीव ने दिसंबर 2017 में बिना विपक्षी सांसदों की मौजूदगी के आधी रात में चीन के साथ विवादित 'फ्री ट्रेड अग्रीमेंट' (FTA) पारित किया। जिसके बाद से भारत से रिश्तों में बदलाव देखने को मिला है। इसी के बाद से ही भारत और मालदीव में दूरी बढ़ती गई हैं।

इसके बाद  दोनों देशों के संबंध और खराब हो गए। मालदीव्स ने बिना पूर्व अनुमति के भारतीय राजदूत से मिलने वाले अपने तीन स्थानीय काउंसिलर्स को सस्पेंड भी कर दिया। ऐसा पहली बार दोनों देशों के रिश्तों के बीच में देखा गया है। 

टॅग्स :मालदीवइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल