लाइव न्यूज़ :

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस ने दूध के कंटेनर को मारी टक्कर, 18 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 10, 2024 08:28 IST

डबल डेकर बस बिहार के सीतामढी से दिल्ली जा रही थी, तभी आज सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उसने दूध के कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव में एक बस के दूध के कंटेनर से टकरा जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गएडबल डेकर बस बिहार के सीतामढी से दिल्ली जा रही थीउन्नाव के डीएम गौरांग राठी ने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक बस के दूध के कंटेनर से टकरा जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। डबल डेकर बस बिहार के सीतामढी से दिल्ली जा रही थी, तभी आज सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उसने दूध के कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उन्नाव के डीएम गौरांग राठी ने कहा, "आज सुबह करीब सवा पांच बजे बिहार के मोतिहारी से आ रही एक निजी बस दूध के टैंकर से टकरा गयी। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और 19 अन्य घायल हो गए हैं। शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है कि बस ओवरस्पीड थी। घायलों का इलाज चल रहा है।"

मुख्यमंत्री कार्यालाय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव जिले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

टॅग्स :लखनऊआगराUnnao
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र