लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर पाकिस्तानी लड़की से प्यार कर पछता रहे हैं हामिद अंसारी, पाक जेल में 6 साल बिताने के बाद मिला ये ज्ञान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 21, 2018 11:50 IST

इश्क में गिरफ्त होकर पाकिस्तान गए हामिद जब भारत वापस आए तो उन्होंने देश वापस आने का श्रेय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दिया।

Open in App

पाकिस्तानी जेल में 6 साल बिताने के बाद हामिद निहाल अंसारी भारत लौट चुके हैं। देश वापस आने के बाद परिवार और दोस्तों ने सकुशल वापसी पर जमकर स्वागत किया है। इश्क में गिरफ्त होकर पाकिस्तान गए हामिद जब भारत वापस आए तो उन्होंने देश वापस आने का श्रेय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दिया।वापस आने के साथ ही उन्होंने ऐलान कर दिया कि वह अब नौकरी करेंगे और फिर से अपना घर बसाएंगे।

जिस इश्क को भारत में मीडिया दास्तांए मोहब्बत करार रही है। अब खुद हामिद ने उससे तौबा कर ली है। उन्होंने कहा है फेसबुक समय बर्बाद करना का जरिया है। साथ ही फेसबुक पर प्यार नहीं करना। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले 6 सालों में सबक मिला है। हामिद ने बताया है कि  फेसबुक पर किसी का भी भरोसा मत करो, अपने माता-पिता से झूठ मत बोलो और अपनी सरकार पर भरोसा रखो। 

इससे एक बात साफ है कि जिस प्यार की दम अभी खबरों में भरी जा रही है उससे खुद हामिद का ही भरोसा उठ चुका है। उन्होंने साफ किया कि फेसबुक का प्यार झूठा होता है। और लोग उसके प्यार को ना जाने किन किन मिसालों से तौल रहे हैं।

हामिद का कहना है कि फेसबुक वाली लड़की से वह मिलना चाहते थे क्योंकि वह परेशान थी और उसने मुझसे मदद मांगी थी। उस वक्त पाकिस्तान के कुछ लोग थे जो खुद को दोस्त की तरह दिखाते थे और उन्होंने कहा कि वो मेरी मदद करेंगे। मैंने अपने दिमाग से नहीं बल्कि दिल से सोचा। उन्होंने मुझे अफगानिस्तान के रास्ते आने के लिए कहा। उन्होंने झूठे आईडी और दस्तावेज मेरी जेब में रख दिए थे। इससे पहले कि वह लड़की के घर पहुंचे फिराक में बैठी पुलिस ने उसको धर दबोचा। इश्क से सबक लेने वाले हामिद का कहना है कि अब वह अपने माता-पिता की सेवा करना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने उनको बहुत कष्ट दिया है।

बताया जा रहा है कि हिंदी फिल्मों को देखर हामिद को लगता था कि उसी की तरह वह भी ऐसा कर सकता है। हालांकि, यह बात साफ़ नहीं हो पाई है कि वह कोहाट की उस लड़की से मिल पाया या नहीं। हाल में आए मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हामिद जिस लड़की से मिलने के पाकिस्तान पहुंचा था अब उसकी शादी हो चुकी है। साल 2012 में उस लड़की की ऑनलाइन मित्रता हुई थी। हामिद की वह दोस्त पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट की रहने वाली है। खबरों की मानें तो जो पाकिस्तानी पत्रकार जीनत शहजादी ने उस लड़की से मुलाकात भी की थी। लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से उसकी पहचान जाहिर नहीं किया था। 

फर्जी कागजात रखने में सजा 

बता दें कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों एवं कोहाट की स्थानीय पुलिस द्वारा 2012 में हिरासत में लिए जाने के बाद से अंसारी लापता हो गया था और आखिरकार उसकी मां फौजिया अंसारी द्वारा दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के जवाब में उच्च न्यायालय को सूचित किया गया कि वह पाकिस्तानी सेना की हिरासत में हैं। इसके साथ ही एक सैन्य अदालत में उसपर मुकदमा चलाया जा रहा है। इसके बाद फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने के मामले में तीन साल की सजा सुनाई थी। हामिद की तीन साल की सजा 15 दिसंबर, 2018 को पूरी हो गई थी लेकिन कानूनी दस्तावेज तैयार नहीं होने की वजह से वह भारत रवाना नहीं हो पा रहा था।

टॅग्स :हामिद अंसारीपाकिस्तानफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र