लाइव न्यूज़ :

Doda Encounter: डोडा के पटनीटॉप में 4 आतंकी मारे गए, सेना का कैप्टन शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 14, 2024 13:50 IST

Doda Encounter:व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक बहादुर कैप्टन दीपक सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

Open in App

Doda Encounter:जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के पटनीटॉप में सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में सेना का एक कैप्टेन रैंक का अधिकारी भी शहीद हो गया है। आतंकियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

जानकारी के अनुसार, कैप्टन डोडा के अस्सर के शिवगढ़ धार में अभियान का नेतृत्व कर रहे थे।अधिकारियों के हवाले से  मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े सात बजे घने जंगल वाले इलाके में शुरू हुई, जब संयुक्त टीम ने शिवगढ़-अस्सर बेल्ट में छिपे विदेशी आतंकवादियों के एक समूह को पकड़ने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किया था।

अस्सर में एक नदी के किनारे छिपे आतंकवादी सुरक्षा बलों के साथ थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद उधमपुर जिले के पटनीटॉप के पास एक जंगल से डोडा में घुस आए। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ मंगलवार को शाम करीब छह बजे उधमपुर में शुरू हुई थी। थोड़ी देर बाद इसे रोक दिया गया और रात भर घेराबंदी की गई।

हालांकि, बुधवार को तलाशी अभियान फिर से शुरू हुआ। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से खून से लथपथ चार बैग और एम-4 कार्बाइन बरामद की हैं।

मालूम हो कि इससे पहले 10 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान और एक नागरिक शहीद हो गए थे। यह मुठभेड़ भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान के दौरान हुई थी।

टॅग्स :एनकाउंटरजम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादीJammu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज