लाइव न्यूज़ :

डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक, तमिलनाडु सरकार ने अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2023 11:09 IST

डीएमडीके के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का बृहस्पतिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 71 वर्ष थी। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और पिछले चार-पांच वर्षों से राजनीति में कम सक्रिय थे।

Open in App
ठळक मुद्देडीएमडीके के संस्थापक विजयकांत का बृहस्पतिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधनउनकी उम्र करीब 71 वर्ष थीपिछले चार-पांच वर्षों से राजनीति में कम सक्रिय थे

 नई दिल्ली:  डीएमडीके के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का बृहस्पतिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 71 वर्ष थी। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और पिछले चार-पांच वर्षों से राजनीति में कम सक्रिय थे। तमिलनाडु सरकार ने डीएमडीके के संस्थापक-नेता विजयकांत का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की है। 

‘मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड ट्रॉमेटोलॉजी (एमआईओटी) इंटरनेशनल’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘विजयकांत को निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था इसके बाद से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। चिकित्सकर्मियों के प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक विजयकांत के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "विजयकांत जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वह तमिल फिल्म जगत के एक किंवदंती रहे, जिन्होंने अपने करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया।" 

उन्होंने कहा, "एक राजनीतिक नेता के रूप में वह सार्वजनिक सेवा के लिए बेहद प्रतिबद्ध थे। उन्होंने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थाई प्रभाव छोड़ा। उनके निधन से एक शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।" प्रधानमंत्री ने उन्हें अपना करीबी मित्र बताया और उनके साथ बिताए पलों को भी याद किया। उन्होंने कहा, "दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।" 

टॅग्स :डीएमकेतमिलनाडुनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र