लाइव न्यूज़ :

पृथ्वीराज चव्हाण ने लगाया फड़नवीस पर आरोप, कहा- वह AMU छात्रों के 'छेड़छाड़ किए हुए वीडियो' कर रहे हैं पोस्ट 

By भाषा | Updated: December 18, 2019 15:18 IST

जिस कथित छेड़छाड़ वाले वीडियो का पृथ्वीराज चव्हाण ने संदर्भ दिया, उसे देवेंद्र फड़नवीस सहित कई भाजपा नेताओं ने पिछले दो दिन में ट्वीट किया।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर “हताशा के चलते” अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों के प्रदर्शन के “छेड़छाड़ किए हुए वीडियो” ऑनलाइन पोस्ट करने का बुधवार को आरोप लगाया। चव्हाण ने कहा कि फडणवीस को “नफरत से भरी” सूचनाओं के प्रसार से बचना चाहिए। 

फड़नवीस महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। उन्होंने ऑल्ट न्यूज की एक खबर टैग की, जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान “हिंदू विरोधी” नारे नहीं लगाए थे। चव्हाण ने ट्वीट में कहा, “यह देखना दुखद है कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस हताशा में आकर छेड़छाड़ वाले वीडियो पोस्ट कर रहे है। उनको या उनके कार्यालय को वीडियो की प्रामाणिकता जांचनी चाहिए।” 

गौरतलब है कि जिस कथित छेड़छाड़ वाले वीडियो का चव्हाण ने संदर्भ दिया, उसे फड़नवीस सहित कई भाजपा नेताओं ने पिछले दो दिन में ट्वीट किया। पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने लिखा, “पूर्व गृह मंत्री और विपक्ष के जिम्मेदार नेता के तौर पर उन्हें नफरत से भरी और संभावित फर्जी सूचनाओं के प्रसार से बचना चाहिए।” 

रविवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एएमयू के सैकड़ों छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। उन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

टॅग्स :पृथ्वीराज चव्हाणदेवेंद्र फड़नवीसअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल