लाइव न्यूज़ :

झारखंड: देवघर अदालत परिसर में गोलीबारी को लेकर राज्य सरकार को उच्च न्यायालय ने लगाई फटकार, हत्याकांड पर मांगी रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2022 09:42 IST

अदालत ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी अदालत परिसर में गोलीबारी हुई है। अदालत ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगते हुए कहा कि इसी तरह की घटनाएं हजारीबाग और जमशेदपुर में भी हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे18 जून को मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोग देवघर दीवानी अदालत परिसर में घुसे और एक गिरफ्तार व्यक्ति की हत्या कर दी हमलवार मौके से आसानी से भागने में सफल रहे थे कानून व्यवस्था को लेकर सरकार से झारखंड उच्च न्यायालय ने रिपोर्ट मांगी है

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने हाल में देवघर दीवानी अदालत परिसर में हुई गोलीबारी से जुड़े एक पत्र पर स्वतः संज्ञान लिया है। राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने का जिक्र करते हुए उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार से बुधवार को रिपोर्ट मांगी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

मुख्य न्यायाधीश रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने स्वत: संज्ञान वाली एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं और राज्य का ‘क्राइम ग्राफ’ (अपराधों की संख्या) बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पीठ ने देवघर दीवानी अदालत की सुरक्षा ऑडिट का निर्देश दिया ताकि परिसर में हुई हत्या का कारण रहे चूक का पता चल सके।

अदालत ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी अदालत परिसर में गोलीबारी हुई है। अदालत ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगते हुए कहा कि इसी तरह की घटनाएं हजारीबाग और जमशेदपुर में भी हुई थीं। पीठ ने कहा कि जनहित याचिकाएं भी दायर कर अदालत परिसर की सुरक्षा के बारे में सवाल किये गये हैं। झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने भी इस सिलसिले में एक जनहित याचिका दायर की है। अदालत इस महीने के अंत में विषय की फिर से सुनवाई करेगी।

पुलिस के मुताबिक, 18 जून को मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोग देवघर दीवानी अदालत परिसर में घुसे और अमित कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी, जिसे अपराध के एक मामले में बिहार से गिरफ्तार किया गया था। हमलवार मौके से आसानी से भागने में सफल रहे थे। पुलिस ने बताया था कि मौके से एक पिस्तौल बरामद की गई है और घटना की जांच जारी है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :झारखंडJharkhand High Courtदेवघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज