लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार, प्रयागराज में बढ़े डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर, यूपी में बच्चों के कफ सिरप की बिक्री पर रोक

By अनिल शर्मा | Updated: October 12, 2022 11:15 IST

डेंगू मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए बीते दिनों यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों को 10-10 बिस्तर डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे  हरिद्वार में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।सरकारी अस्पतालों को 10-10 बिस्तर डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया था।

लखनऊः बारिश के बाद राज्य सरकारों के लिए डेंगू सबसे बड़ी चुनौती खड़ी कर देती है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। हरिद्वार में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। वहीं प्रयागराज में भी डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

डेंगू मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए बीते दिनों यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों को 10-10 बिस्तर डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया था।

बृजेश पाठक ने कहा था, “हमने स्वास्थ्य महानिदेशक को निर्देश दिया है कि जिन मोहल्लों से डेंगू के मामले आ रहे हैं, वहां जांच कराएं और चिकित्सा अधिकारी जरूरत पड़ने पर ऐसे मरीजों को भर्ती करें और हर सरकारी अस्पताल में 10-10 बिस्तर आरक्षित कर डेंगू से निपटने की दिशा में काम करें।”

इस बीच तेज बहादुर सप्रु चिकित्सालय की सीएमएस शारदा चौधरी ने बताया, "डेंगू के लिए हमने 90 बेड बना रखे थे, 10 बेड और बढ़ाए गए हैं। कुल 86 मरीज हमारे यहां हैं।"  वहीं हरिद्वार नगर निगम आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा, "हम जागरूकता अभियान चला रहे हैं। लोगों के घरों में कूलर और नालियों की जांच हो रही है, चालान किए गए हैं। हम रोज स्प्रे और फॉगिंग कर रहे हैं।"

उधर, डेंगू के मामले पर मिर्जापुर की DM दिव्या मित्तल ने कहा है कि डेंगू के लिए हमारे पास पहले 97 बेड थे लेकिन कल 47 बेड और बढ़ा दिए गए हैं। अगर और मरीज आते हैं तो उसके लिए 50 और बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। दवाइयों के 2000 किट भी तैयार है। अस्पताल में अभी 100 मरीज भर्ती हैं।

कफ सिरप की बिक्री पर फिलहाल रोक

बृजेश पाठक ने बच्चों के कफ सिरप के मामले में  कहा, “हिंदुस्तान में बने कफ सिरप को लेकर कुछ आपत्ति आई है। हमने उन सभी कफ सिरप जिनको लेकर विवाद है या जो इस प्रकरण में सामने आए हैं, सभी की जांच कर 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट और तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।” उन्होंने कहा, “सरकार उत्तर प्रदेश में ऐसे किसी भी कफ सिरप की बिक्री की अनुमति नहीं देगी जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।”

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथBrajesh Pathak
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र